Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah News: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया समाजवादी पार्टी के जन्मदाता श्री मुलायम सिंह का जन्म दिवस
  • Breaking News

Etawah News: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया समाजवादी पार्टी के जन्मदाता श्री मुलायम सिंह का जन्म दिवस

जनवाद टाइम्स 22 November 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20201122-WA0061

संवाददाता: आशीष कुमार

इटावा: जसवंतनगर समाजवादी पार्टी के जन्मदाता व पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन सपा कार्यालय पर नगर अध्यक्ष सुनील यादव की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्मदिन के शुभ अवसर पर मुलायम सिंह यादव के चित्र के सामने केक भी काटा गया। सपा विधानसभा अध्यक्ष विद्याराम यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी में सुप्रीमो व मंत्री जी के नाम से जाने वाले जमीनी नेता मुलायम सिंह यादव पिछले चार दशकों से भारतीय राजनीति में सक्रिय हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी, वीपी सिंह, चंद्रशेखर, एचडी देवगौड़ा, इंद्र कुमार गुजराल, पीवी नरसिंह राव, अटल बिहारी बाजपेयी, मनमोहन सिंह से लेकर वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक सभी के कार्यकाल को देखा है। जनता दल की सरकार में वे रक्षा मंत्री बने थे और राजीव गांधी गांधी के बाद की सरकारों में उनकी अहम भूमिका रही है। राजनीति की गहरी समझ रखने वाले लोग उन्हें राजनीति का पितामह भी कहते हैं।

Etawah News: Birthday of Samajwadi Party Birthman Mr. Mulayam Singh celebrated with great enthusiasm
सपा नगर अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जमीन से जुड़े रहने वाले जमीनी नेता हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ समर्थक व आम लोग उनके सदैव संपर्क में रहते हैं। आज सपा कार्यालय पर उनका 82 वां जन्म दिवस मनाते हुए समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं समर्थक काफी उत्साहित दिखे। कार्यक्रम में प्रमोद यादव, मुनेश यादव, दाताराम शंखवार, ओम प्रकाश, डॉ. राजकुमार, सुनील प्रजापति, राम अवतार सिंह यादव, चंद्रशेखर, बजरंगी यादव, दिलीप यादव, सतीश यादव, शिव प्रसाद, सरोज देवी, रवि यादव, जलज गुप्ता, संतोष कुमार, देवेंद्र यादव, उमाकांत दुबे, बलराम सिंह यादव, अनुज यादव, चंद्रशेखर शाक्य इत्यादि उपस्थित रहे।

इधर छिमारा रोड स्थित गांव नगला हरे में भी सपा के सेक्टर प्रभारी अनिरुद्ध यादव की अगुवाई में ग्रामीणों द्वारा मुलायम सिंह यादव के चित्र के सामने केक काटकर जन्मदिन मनाया गया जिसमें कृष्ण गोपाल, टिंकू यादव, गोविंद यादव, देवेंद्र सविता, गजराज सिंह, सुशील यादव, रामदास यादव, बृज किशोर यादव, उदयराम इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Etawah News: समाजवादी शिक्षक सभा जिला उपाध्यक्ष के द्वारा गांव में किया गया जनसंपर्क, सूखे नल व गलियों में जमा मिला गंदा पानी
Next: Pratapgarh News: बाबा राम प्रसाद सिहं मानव सेवा समिति ने वृद्ध विधवा और दिव्यांगों को कंबल प्रदान कर सम्मानित किया

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d