Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत रोडवेज की बसों पर स्टीकर लगाकर दिया जागरूकता संदेश
  • Breaking News

Etawah News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत रोडवेज की बसों पर स्टीकर लगाकर दिया जागरूकता संदेश

जनवाद टाइम्स इटावा 11 August 2022

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Etawah News: Awareness message given by putting stickers on roadways buses under the 'Har Ghar Tricolor' campaign

Etawah News: Awareness message given by putting stickers on roadways buses under the 'Har Ghar Tricolor' campaign

संवाददाता: गुलशन कुमार 

इटावा: आजादी के अमृत महोत्सव में जागरूकता फैलाने के लिए परिवहन निगम ने अभियान शुरू किया है। इटावा बस स्टैंड पर आजादी अमृत महोत्सव के स्टिकर लगाकर एवं बस स्टेशन पर एलईडी, साउंड के माध्यम से यात्रियों को जागरूक किया। देश को आजाद हुए 75 वर्ष हो गए है। इसके उपलक्ष्य में सरकार आजादी अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के लिए जनता से अलग अलग माध्यमों से अपील कर रही है। इस अभियान को लोगों तक पहुंचाने के लिए सरकार ने इसकी जिम्मेदारी सरकारी विभागों को दे रखी है। जिसके चलते जिले का हर विभाग अपनी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहा है। और इस आजादी अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के प्रयास में जुटा हुआ है।

जिले में परिवहन निगम ने शासन के निर्देश पर रोडवेज की सभी बसों पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बृजेश कुमार, प्रतिसार निरीक्षक विवेक, रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक बी पी अग्रवाल, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वित्त एमसी शर्मा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक इटावा डीएम सक्सेना द्वारा व रोडवेज के कर्मचारियों ने बसों पर स्टिकर लगाकर इस जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। साथ ही बस स्टैंड पर एलईडी व साउंड सिस्टम के माध्यम से तिरंगे झण्डे को हर घर पर लगाने के लिए प्रेरित किया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया सरकार और उच्च प्रबंधन की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत 11 अगस्त से 17 अगस्त तक स्वत्रंता सप्ताह रखा गया है। और 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाना है इसके लिए जागरूकता संदेश दिया जा रहा है। स्टिकर जो सभी बसों पर लगाये जा रहे है उससे जनता व स्टाफ को जागरुक किया जाना है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Etawah News: आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत चला स्वच्छता अभियान
Next: Etawah News: गाय को बचाने में तीन गाड़िया अनियंत्रित होकर टकराई

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d