Etawah News: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने बांटे मास्क किया जागरूक

संवाददाता दिलीप कुमार
इटावा: वैश्विक महामारी कोविड फिर से अपना प्रकोप दिखाने लगा है कोरोना संक्रमण के बढ़ते केसो के मद्देनजर आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों राम गंज पर मास्क लगाओ जन जागरूकता अभियान चलाया एवं मास्क वितरण किये इस अवसर पर राजीव प्रताप सिंह सीओ सिटी इटावा वी एस.सिरोही शहर कोतवाल एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ रामगंज चौराहे से साबित गंज चौराहा नया शहर पर व्यापारियों को मास्क वितरण किए और लोगों को कोरोना महामारी से बचने के लिए जागरूक किया जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल ने कहाँ व्यापार मंडल द्वारा यह अभियान आज से प्रारंभ कर दिया गया है इसको निरंतर जारी रखा जाएगा और व्यापारियों को मास्क लगाकर दुकानों पर बैठने की अपील की।
युवा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कुशवाहा नगर अध्यक्ष सुदर्शन जैन ने कहां कोरोना वायरस कोविड-19 फिर से अपने पैर पसारने लगा है इससे बचने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा शहर एवं पूरे जिले में इस अभियान को चलाकर लोगों को मास्क लगाने एवमं उचित दूरी के लिए जागरूक किया जाएगा इस मौके पर जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन जिला कोषाध्यक्ष सवेश सिंह चौहान जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विमलेश जैन बना रहे हरि शंकर पटेल जिला उपाध्यक्ष जिला संगठन मंत्री रंजीत सिंह यादव अफसर बार्शी सतीक मंसूरी लललू वारसी युवा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कुशवाहा युवा जिला महामंत्री रजीत सिंह कुशवाहा युवा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास बाबू शाक्य युवा जिला उपाध्यक्ष ठाकुर आकाशदीप गौर नगर अध्यक्ष सुदर्शन जैन नगर महामंत्री उपदेश मिश्रा जिला मंत्री संजीव राजपूत इकरार अहमद रोविन जैन विपिन तोमर इमरान खान सर्वेश वाथम नगर मंत्री उमेश कुशवाहा अरसद अली संतोष कुमार बर्तन वाले गणेश प्रसाद अग्रवाल आदि व्यापारी नेता उपस्थित रहे