Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • State News
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah News: 07 वर्षीय नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को मा0 न्यायालय द्वारा सुनाई गई ताउम्र कैद एवं 01 लाख रूपये अर्थदंड की सजा 
  • Breaking News

Etawah News: 07 वर्षीय नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को मा0 न्यायालय द्वारा सुनाई गई ताउम्र कैद एवं 01 लाख रूपये अर्थदंड की सजा 

जनवाद टाइम्स 19 February 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
संवाददाता दिलीप कुमार 
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा व क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व में थाना बकेवर पुलिस एवं मॉनीटरिंग/ पैरवी सैल की प्रभावी पैरवी के चलते 07 वर्षीय नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को मा0 न्यायालय द्वारा मृत्यु तक जेल में रहने एवं 01 लाख रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई ।
दिनांक 25.02.2020 को थाना बकेवर पर वादी महेश कुमार धोबी द्वारा कस्वा बकेवर में सपना किन्नर के यहां पर ढोलक बजाने वाले भूरा मुस्लिम पुत्र जमील के विरूद्ध अपनी 07 वर्षीय पुत्री के साथ जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने के संबंध में तहरीर दी गई थी जिसके संबंध में तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना बकेवर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 85/20 धारा 376 ए/बी, 506 भादवि व 5एम/6 पॉक्सो एक्ट व 3(2)5 एससी/ एसटी एक्ट अभियोग पंजीकृत किया गया था । जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के आदेशानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण से संबंधित समस्त प्रकार के साक्ष्य संकलित कर थाना बकेवर पुलिस द्वारा मात्र 24 घंटे में अभियुक्त भूरा मुस्लिम उर्फ वकील को दिनांक 26.02.2020 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था ।
उक्त प्रकरण के संबंध में विवेचना अधिकारी द्वारा विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 12.05.2020 को मा0 न्यायालय में आरोपप्रत्र प्रेषित किया गया तथा थाना बकेवर पुलिस एवं मॉनीटरिंग/ पैरवी सेल द्वारा प्रकरण को गंभीरता से समयानुसार समस्त गवाहों एवं अन्य साक्ष्यो को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए प्रभावी एवं सख्त पैरवी की गई जिसके सफल परिणामस्वरूप उक्त जघन्य अपराध कारित करने वाले आरोपी को 01 वर्ष के अन्दर सजा कराने में सफलता प्राप्त हुई ।
सजायाफ्ता अभियुक्त-
1. भूरा मुस्लिम उर्फ वकील पुत्र जमील निवासी भूड मोहल्ला इस्लामाबाद थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर हाल पता सपना किन्नर का मकान मोहल्ला अम्बेडकर नगर थाना बकेवर इटावा ।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Etawah News: किसानो के उत्थान के लिये समर्पित है अंकुर कोल्ड, मंत्रोचार के साथ प्रारंम्भ हुआ भंण्डारण
Next: Bihar News: पातेपुर के दरगाह बेला पंचायत मे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हूआ आयोजन।

 

राशिफल

You may have missed

20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
बेतिया में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक करते सिविल सर्जन डॉ सुधीर कुमार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी
  • Bihar News
  • Education
  • Health
  • Latest News
  • West Champaran

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Ram Lakhan Singh Yadav 106th Birth Anniversary Program Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d