Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah News: आम आदमी पार्टी की भरथना के राजागंज तेल डिपो पर समीक्षा बैठक की
  • Breaking News

Etawah News: आम आदमी पार्टी की भरथना के राजागंज तेल डिपो पर समीक्षा बैठक की

जनवाद टाइम्स 7 March 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20210307-WA0030

संवाददाता गुलशन कुमार
आम आदमी पार्टी की भरथना के राजागंज तेल डिपो पर समीक्षा बैठक की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में उत्तर प्रदेश कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण यादव जी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनता का जन समर्थन मिल रहा है, आम आदमी पार्टी गुजरात और दिल्ली एमसीडी उपचुनाव में मिली सफलता से उत्तर प्रदेश की जनता भी सफलता से प्रफुल्लित है, 2022 में उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनना निश्चित है यह बात प्रदेश की जनता अच्छे से समझ चुकी हैं तभी तो चारों तरफ जनसमर्थन मिल रहा है पार्टी ने भी अपनी गतिविधियां तेज कर दी है, इटावा में भी पार्टी पंचायत सदस्य पर 24 प्रत्याशी उतारेगी सभी प्रत्याशियों का चयन कर लिया गया है जल्दी घोषणा की जाएगी समीक्षा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष तरुण यादव जी ने भरथना विधानसभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच नई ऊर्जा भरी और जिला पंचायत चुनाव में घर घर तक पार्टी नीतियां कैसे पहुचायें लोगों को टिप्स दिए।

पार्टी ने अब अपनी गतिविधियां तेज कर दी है निश्चित ही आम आदमी पार्टी की सरकार बनने में कामयाब होगी जनता अन्य दलों से परेशान है और लोगों को अबकी बार मॉडल दिल्ली,केजरीवाल मॉडल पसंद आ रहा है उन्होंने कहा अच्छा स्वास्थ्य, अच्छी शिक्षा, चिकित्सा , महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा जैसी सुविधाएं उत्तर प्रदेश में दी जाएंगी, सुरक्षा के लिए कैमरे लगाए जाएंगे, किसानों का सम्मान किया जाएगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण यादव जी ने कहा अब धर्म की राजनीति नहीं होगी उत्तर प्रदेश में विकास का पहिया दौड़ेगा आज एक ऐसी सरकार है जो किसानों की नहीं सुनती जिसके कारण देश आज मजबूत हुआ। दिल्ली सरकार ने कृषि कानून के पहले दिन से ही किसानों का साथ दिया और पार्टी किसानों के साथ खड़ी रही, दूसरी ओर एक पार्टी जिसने किसानों का पानी तक बंद कर दिया जबकि टैंकरों से पीने का पानी पहुंचाने का कार्य दिल्ली सरकार ने किया, वर्तमान केंद्र सरकार महंगाई बढ़ाने का कार्य कर रही है प्लेटफार्म टिकट 5 गुना महंगा कर दिया है,गैस और पेट्रोल डीजल के भाव इस सरकार में बहुत बढ़ गये आम आदमी परेशान है, महिला असुरक्षित महसूस करती हैं प्रदेश में बलात्कार दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं ,जनता वर्तमान सरकार से परेशान है।

जिला अध्यक्ष संजीव शाक्य ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी पूरे तरीके से तैयार हैं उनकी टीम तैयार करके जिले के प्रत्येक गांव- गांव का पहुंचकर बूथ लेवल की तैयार की जा रही है उन्होंने आगे बताया कि आज पार्टी भरथना और ऊमर सैडा का भी दौरा किया और दर्जनों लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी आगामी चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी और पार्टी इस चुनाव में आम आदमी पार्टी की अपनी उपस्थिति का एहसास कराएगी और स्वच्छ छवि के लोगों को टिकट देकर विजय पताका लहरायेगी।

समीक्षा बैठक में प्रदीप पोरवाल, हमारे भूरे खान,अभिषेक यादव महेवा ब्लॉक अध्यक्ष श्री कृष्ण यादव मीडिया प्रभारी,जनवेद, अरुण कुमार, निक्सन यादव, शैलेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष इकरार अहमद, जिला महासचिव मोहन सिंह यादव, नगर अध्यक्ष अजब सिंह यादव,रानी चौधरी,मुनेश दिवाकर, भरथना विधानसभा प्रभारी विपिन लाल अम्बेडकर, विधान सभा अध्यक्ष भीम सिंह यादव, महिला अध्यक्ष हेमलता जी, निशा सिंह, cyss सचिव भरत सिंह यादव, स्पाक खानयूथ विंग जसवंत नगर अध्यक्ष, हेमंत कुमार,आदि लोग उपस्थित रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Pratapgarh News: प्रतापगढ़ सांसद संगम लाल गुप्ता जी एवं भोजपुरी स्टार पवन सिंह जी ने अभिषेक श्री राम को क्रिकेट की शानदार पारी के लिए प्रतापगढ़ का नाम रोशन करने के लिए शुभ आशीष दिया.
Next: Ambedkernager News: क्षेत्र का भ्रमण कर पीड़ित परिजनों को ढाढंस बंधाया

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d