Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आम आदमी पार्टी इटावा का प्रदर्शन

जनवाद टाइम्स 1 July 2020
Aam aadmi Party Etawah

 

सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आम आदमी पार्टी इटावा ने किया प्रदर्शन

महेश कुमार इटावा । जैसा कि आप सभी जानते है कि हमारे पड़ोसी देश चीन के साथ सीमा को लेकर तनाव बरकरार है।चीनी सेना के कारण हमारे 20 सैनिक शहीद हुए हैं।जिसके कारण पूरे देश में बड़े पैमाने पर जगह -2 विरोध प्रदर्शन जारी है। सभी राजनैतिक एवं गैर राजनीतिक दल बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं,जिसमें सरकार के द्वारा अपनाई गई गलत नीतियों का भी विरोध जारी है।

Aam aadmi Party Etawah

इन्ही विरोध प्रदर्शन मे आज दिनांक 1 जुलाई 2020 को आम आदमी पार्टी इटावा के जिलाध्यक्ष श्री संजीव शाक्य के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर वटवृक्ष के नीचे भारत सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ चीनी कंपनियों से कोरोना महामारी के राहतराषि के रूप में लिए गए करोड़ो रूपये के चंदे की वापसी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।

Aam aadmi Party Etawah

भारत सरकार ने पी.एम. केयर फण्ड में चीनी एप TIK-TOK की निर्माता कंपनी से 30 करोड़ रुपये की धनराशि चंदा के रूप में ली गयी है,एवं जियोमी कंपनी से 15 करोड़ रुपये (यहां आपको मैं यह बताता चलूँ की ये वही कंपनी है जो चीन में चीनी सेना को संचार उपकरण मुहैया कराती है) हुवाई कंपनी से 7 करोड़ एवं मोबाइल निर्माता कंपनी ओपो से 1 करोड़ रुपये बतौर चंदा लिया है।
जहां एक तरफ चीनी सैनिकों के साथ खूनी संघर्ष मे हमारे 20 जवानों ने शहादत दी,वहीं दूसरी तरफ हमारी भारत सरकार चीन की इन कंपनियों से चंदा लेकर अपना दोहरा चरित्र दर्शा रही है। शायद यही कारण है कि हमारे प्रधानमंत्री चीन के खिलाफ अपनी ज़ुबान नहीं खोलते हैं। सरकार के इस दोहरे चरित्र के कारण देश की जनता गुस्से में है।
देश की जनता के साथ -साथ आम आदमी पार्टी लिए गए इस चंदे की वापसी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही है , प्रधानमंत्री जी के इस दोहरे चरित्र एवं देश विरोधी ,जनविरोधी कृत्य का विरोध कर रही है।
इस धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष संजीव शाक्य के अलावा श्री शुकदेव , श्री रामदत्त , रिंकू मेहता , भाई इकरार अहमद(जिला उपाध्यक्ष) , श्री अजब सिंह जी (नगर अध्यक्ष) , मोहन सिंह यादव(जिला महासचिव)सहित पार्टी के अन्य सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Post navigation

Previous: Etawah News : जिले में पिछले 24 घण्टे में 5 नए मरीजो के मिलने से कुल कोरोना मरीज संख्या हुई 296 
Next: Ambedkar News : राम अवध स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कसदहाँ शुक्लबाजार का शिक्षा के क्षेत्र में शिखर की ओर बढ़ते कदम

 

राशिफल

News Archive

भाजपा नेत्री को धमकी, आगरा युवक पर केस दर्ज
  • Crime
  • Etawah

इटावा : भाजपा नेत्री को फोन पर जान से मारने की धमकी, आगरा निवासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जनवाद टाइम्स इटावा 3 April 2026
इटावा बसरेहर में जुआ अड्डे पर पुलिस छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार
  • Crime
  • Etawah

इटावा: बसरेहर में जुआ अड्डे पर छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार, ₹34 हजार नकद व 4 बाइक बरामद

जनवाद टाइम्स इटावा 3 April 2026
20260402_225005
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News:आगरा में ‘एक्सिलेंट अवॉर्ड’ समारोह: अभिनेत्री भाग्यश्री ने 125 प्रतिभाओं को किया सम्मानित

जनवाद टाइम्स 3 April 2026
लौरिया थाना में नाबालिग बच्चे की पिटाई का आरोप
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News। लौरिया बेतिया में नाबालिग की पिटाई का आरोप: पुलिस का वीडियो बनाने पर बच्चे को थाना ले जाकर पीटा, परिजन न्याय के लिए भटके

जनवाद टाइम्स 2 April 2026

Latest News

  • इटावा : भाजपा नेत्री को फोन पर जान से मारने की धमकी, आगरा निवासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • इटावा: बसरेहर में जुआ अड्डे पर छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार, ₹34 हजार नकद व 4 बाइक बरामद
  • Agra News:आगरा में ‘एक्सिलेंट अवॉर्ड’ समारोह: अभिनेत्री भाग्यश्री ने 125 प्रतिभाओं को किया सम्मानित
  • Bihar News। लौरिया बेतिया में नाबालिग की पिटाई का आरोप: पुलिस का वीडियो बनाने पर बच्चे को थाना ले जाकर पीटा, परिजन न्याय के लिए भटके
  • Bihar News। राजापाकर वैशाली में भीषण आग: बांस की कोठी जलकर राख, दमकल फेल होने पर लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.