Etawah News: A huge fire broke out in the Khajle shop located at the exhibition intersection
ब्यूरो संवाददाता
इटावा: शहर के नुमाइश चौराहा पर स्थित आयकर विभाग कार्यालय के बगल में लगने वाली अस्थाई खजले की दुकान में देर रात अचानक भीषण आग लगने से हड़कम्प मच गया। देखते ही देखते आग विकराल हो गई। राह चलते किसी व्यक्ति ने दुकान में आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड व पुलिस विभाग को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग आधा घंटे बाद आग पर काबू पाया।
पुराना शहर के नखासा मोहल्ले के रहने वाले रामगोपाल यादव खजला व्यापारी हैं। इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी में हर वर्ष वह नुमाइश चौराहा पर खजले की दुकान लगाते हैं। रविवार की रात उनकी दुकान में पीछे की तरफ उस समय अचानक आग लग गई जब दुकान पर कोई भी मौजूद नहीं था। लकड़ी के टट्टरों पर बनी दुकान में देखते ही देखते भीषण आग लग जिससे कुछ ही देर में आग पूरी दुकान में फैलने से आसपास के लोगों में हड़कम्प मच गया। पीड़ित दुकानदार रामगोपाल ने आग में एक से डेढ़ लाख का नुकसान की संभावना जताई है।