Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah News : नट बाबा आसाराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई
  • Breaking News

Etawah News : नट बाबा आसाराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

जनवाद टाइम्स 24 March 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Etawah News: A grand procession of Nat Baba Asaram was taken out

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवंतनगर: क्षेत्र के ग्राम कुंजपुर में लगे नट मेले में रविवार को नट बाबा आसाराम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई , जिसमें बड़ी संख्या में धार्मिक झांकियां शामिल रही। हजारों की संख्या में लोग इस शोभा यात्रा में शामिल हुए।IMG 20250324 WA0001

यह शोभायात्रा नट बाबा आसाराम के मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई इसका शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अजय यादव बिंदु तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री श्रेयस मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर किया । इसके उपरांत यह शोभायात्रा वहां से गाते बजाते ग्राम कुंजपुर होते हुए नगला रामजीत पहुंची तथा फिर वहां से ग्राम केलोखर होते हुए लगभग 5 किलोमीटर की परिक्रमा पूरी कर वापस गंतव्य स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभा यात्रा में शामिल झांकियां में बजरंगबली, राधा कृष्ण, सीताराम आदि जैसी झांकियां सजाकर निकाली गई थी। इसके अलावा शोभा यात्रा के अंत में नट बाबा आसाराम के चित्र के साथ नट बजानिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान सिंह (भरत पुर, राजस्थान) एक भव्य रथ पर सवार होकर चल रहे थे। शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं मार्ग में स्थान स्थान पर बैंड बाजों एवं धार्मिक धुनों पर नाचते गाते हुए चल रही थी। इसके अलावा तरह-तरह के कलाबाज, करतब दिखाने वाले नौजवान अपनी कलाओं का प्रदर्शन भी इस दौरान करते हुए चल रहे थे और आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। Etawah News: A grand procession of Nat Baba Asaram was taken out

शोभायात्रा मार्ग पर ग्रामीणों ने दर्जनों स्थानों पर शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए फल, मिष्ठान , पेठा , बूंदी , शीतल जल एवं पेय पदार्थों की व्यवस्था की थी। ग्रामीण देश के विभिन्न हिस्सों से आए इन श्रद्धालुओं की सेवा के लिए पूरी तरह से जुटे देखे जा रहे थे बहुत से लोग शोभायात्रा मार्ग पर सड़कों से कूड़ा हटा रहे थे। छोटे-छोटे बच्चे गर्मी से परेशान श्रद्धालुओं को जल पिलाते हुए देखे जा रहे थे। मेला संयोजक रामवीर सिंह यादव, कार्यक्रम प्रभारी जनडेल सिंह, रमेश ,संजेस , सोनपाल , निलेश भोले, प्रशांत रानू, आशुतोष टिंकू, गोविंद , अमरचंद , फौरन सिंह यादव, अंकित कठेरिया आदि इस दौरान व्यवस्था में जुटे रहे। वैदपुरा थानाध्यक्ष संजय सिंह पुलिस दल के साथ शोभा यात्रा की व्यवस्था को संभाले रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Prayagraj News: वरिष्ठ साहित्यकार जया मोहन को बृज की धरती वृंदावन में मिला बृज शिरोमणि सम्मान
Next: Bihar News:वैशाली महोत्सव में प्रस्तुति के लिए स्थानीय कलाकारों का ऑडिशन जारी

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d