मनोज कुमार राजौरिया इटावा: अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा तथा क्षेत्राधिकारी सैफई के नेतृत्व में थाना चैबिया पुलिस द्वारा दिनांक 22.09.2020 को हुई हत्या की घटना का अनावरण करते हुए 03 अभयुक्तों को अवैध असलाह सहित किया गया गिरफ्तार।

थाना चैबिया क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 22.09.2020 को 02 मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा ग्राम राजपुर के पास स्थित खेत में काम कर रहे व्यक्ति योगेन्द्र सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना पुलिस द्वारा सूचना प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की गयी तथा मृतक की पत्नी श्रीमती मनीषा देवी की तहरीर के आधार पर थाना चैबिया पर मु0अ0सं0 219/20 धारा 34,302,504 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया था।
उक्त घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा थाना चैबिया से टीम गठित की गयी थी। गठित टीम द्वारा घटना के बाद से ही लगातार कार्यवाही की जा रही थी तथा विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा विभिन्न साक्ष्यों को एकत्रित कर दिनांक 30.09.2020 को मुखबिर की सूचना के आधार उपरोक्त घटना से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों को 02 अवैध देशी तमंचा एवं 01 देशी पिस्टल आला कत्ल सहित गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की गयी तथा मु0अ0सं0 219/20 धारा 147,148,149,302,34,504 भादवि में तरमीम किया गया तथा गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में से अभियुक्त विनय उर्फ बबलू थाना सैफई पर पंजीकृत मु0अ0सं0 194/20 धारा 379,411 भादवि का वांछित अभियुक्त है।
गिरफ्तार अभियुक्तों से पुलिस टीम द्वारा की गयी पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि अभियुक्त सुधीर, उसके चचेरे भाई अजय, पिता जयवीर, चाचा राजवीर तथा अन्य साथी विनय उर्फ बबलू के साथ मिलकर पूर्वनियोजित तरीके से दिनांक 22.09.2020 को जब मृतक योगेन्द्र सिंह अपनी पत्नी तथा बेटे के साथ ग्राम राजपुर के साथ स्थित अपने खेत में काम करने गया था इसी दौरान अभियुक्त सुधीर तथा उसके पिता व चाचा द्वारा उसके सडक पर बुलाकर ललकारते हुए धमकी दी गयी थी तथा सुनियोजित तरीके से सुधीर के चचेरे भाई अजय तथा साथी विनय द्वारा मोटर साइकिल से आकर योगेन्द्र की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी तथा सभी लोग मौके से मोटर साइकिल से भाग गये थे।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों से हत्या का कारण पूछने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि अभियुक्त सुधीर के पिता तथा चाचा विगत समय से केके इण्टर कालेज की 86 बीद्या जमीन को जोतने का काम करते थे। जिसे इस वर्ष उनके ही पडोसी योगेन्द्र ने कुछ अधिक पैसे देकर जुताई के लिये ले लिया था|
अभियुक्तगण पक्ष द्वारा उसे ऐसा करने से मना किया गया परन्तु वह नहीं माना जिस कारण हम सभी योजना बनाकर उसे रास्ते से उठाने के लिये योजना बनाकर उसी हत्या कर दी।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1. सुधीर पुत्र जयवीर सिंह नि0 दामोदरपुर थाना चैबिया ।
2. अजय पुत्र राजवीर सिंह नि0 दामोदरपुर थाना चैबिया।
3. विनय उर्फ बबलू पुत्र स्व0 मुन्नालाल नि0 नगला प्रेमी थाना इकदिल।