संवाददाता दिलीप कुमार
इटावा: अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा तथा क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृृत्व में थाना बकेवर पर चिन्हित एक टाॅप-10 एवं हिस्ट्रीशीटर 02 अभियुक्तों को चोरी की मोटर साइकिल व अवैध असलाह सहित किया गया गिरफ्तार।

कल दिनांक 21/22.10.2020 की रात्रि को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के निर्देशानुसार अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु सम्पूर्ण जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया था। जिसमें समस्त क्षेत्राधिकारी/थानाध्यक्ष द्वारा सम्पूर्ण जनपद में विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की जा रही थी।
इसी क्रम में थाना बकेवर पुलिस टीम द्वारा कस्बा बकेवर में संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि थाना बकेवर पर चिन्हित टाॅप-10 व हिस्ट्रीशीटर कस्बा क्षेत्र में धूमते हुए देखे गये है। मुखबिर की सूचना के आधार पुलिस टीम द्वारा व्यासपुरा तिराहे के पास से थाना बकेवर पर चिन्हित टाॅप-10 व हिस्ट्रीशीटर 02 अभियुक्तों को अवैध असलाह सहित गिरफ्तार किया गया तथा उनके पास से एक मोटर साइकिल भी बरामद हुई जिसके प्रपत्र मांगने पर अभियुक्तगण असमर्थ रहे तथा अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उक्त मोटर साइकिल उनके द्वारा चोरी की गयी थी जिसके सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1.शिवम सविता पुत्र उमा नारायण नि0 ग्राम ब्यासपुरा थाना बकेवर जनपद इटावा। (टाॅप-10)
2.अमरेन्द्र उर्फ बबलू कुमार पुत्र राजकुमार निवासी फतेहपुर थाना बकेवर जनपद इटावा (हिस्ट्रीशीटर)