रिषी पाल सिंह इटावा : जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव ने लोक डाउन की आड़ में केंद्र सरकार देश के करोड़ों मजदूर , दलित, किसान, तथा देश में शिक्षित बेरोजगार की आवाज को दबाया जा रहा है देश की जनता को एक लॉली पॉप दिया जा रहा है कि देश 21वीं सदी में प्रवेश कर चुका है, देश आत्मनिर्भर है, देश दुनिया की महाशक्ति बनने जा रहा है, इन सबके बावजूद ज्यादातर कुटीर उद्योग लघु उद्योग और छोटे-मोटे धंधे करने वाले जमीन पर आ गए है इनमें अधिकतर लोगो के व्यावसायिक धंधे 40% प्रतिशत बंद होने के कगार पर है किसान को लागत से कम मूल्य मिल रहा है, शिक्षित बेरोजगारो को नौकरियां नहीं है। देश में हजारों मजदूर बेकार होकर घर आ गए है, गरीबों के लिए बनाई जा रही योजनाएं मात्र छलावा है, दलितों के अधिकार और कानून छीने जा रहे हैं आदि आरोप लगाते हुए कांग्रेस जिला महासचिव रामकुमार सविता ने कहा की देश की जनता समझ नहीं पा रही है कि हम 21वी सदी में जा रहे हैं, देश दुनिया की महाशक्ति बन रहा है, देश आत्मनिर्भर बन रहा है, फिर भी देश की जनता अपनी समस्याओं से ग्रस्त है हम कैसे बनेंगे दुनिया की ताकत कैसे बनेंगे आत्मनिर्भर कैसे जा रहे हम 21वीं सदी में, यह सब दिव्य सपना है जो रात्रि 8:00 बजे से दिखाया जाता है और समस्याओं से ग्रस्त देश की जनता उसी सपने में खो जाती है हम आप नरवर तभी बनेंगे जब मेरी देश की जनता को रोजगार उपलब्ध हो, किसान को उनकी लागत का मूल्य दिया जाए गरीबों के लिए ठोस योजनाएं उपलब्ध कराई जाए दलितों को न्याय से वंचित न किया जाए तबीयत देश दुनिया की महाशक्ति के रूप में देखा जाएगा तभी यह देश आत्मनिर्भर कहलाएगा तभी यह मेरा सपना पूरा होगा 21वीं सदी में जा रहे हैं कोरे सपने दिखाने से देश की जनता के साथ लोक डाउन की आड़ में धोखा दिया जा रहा है।