Breaking Newsउतरप्रदेशएटा

Etah News: भरे बाजार में एक लड़की ने दूसरी लड़की को कहा आंटी तो बाजार बना जंग का मैदान

ब्यूरो समाचार

लड़की कुछ भी बर्दाश्त कर सकती है पर अपने आपको आंटी कहलाना नही। जी हां। एटा के बाबू गंज में शॉपिंग करने आई लड़कियों में से एक लड़की ने दूसरी लड़की से ऑन्टी क्या कह दिया, उंसके ऊपर घूंसों ,थप्पड़ों की बरसात होने लगी। मामला यही थमा जिस लड़की को ऑन्टी कहा गया था उसकी अन्य साथियों ने भी ऑन्टी कहने वाली लड़की की जमकर पिटाई कर दी। मामला इतना बढ़ा की महिला पुलिस को मौके पर आकर मामला शांत करना पड़ा।
दर असल एटा जनपद के महिला मार्किट कहे जाने वाले बाबू गंज में कल कुछ लड़कियां एक दुकान पर शॉपिंग कर रहीं थी, भीड़ अधिक होने के कारण एक लड़की ने दूसरी लड़की से जगह देने को कहा। जब वो नही हटी तो उसने टोन्टिंग वे में उसको मोटी होने की वजह से ऑन्टी कह दिया।

बस क्या था मानो पहाड़ टूट पड़ा हो जिस लड़की को ऑन्टी कहा गया था उसने ऑन्टी कहने वाली लड़की से ऑन्टी होगी तू और देखते ही देखते उसपर घूंसों औऱ थप्पड़ों की बरसात शुरू कर दी। जब दोनो के बीच मारपीट शुरू हो गयी तो एक तरफ से तीन लडकिया और एक तरफ से एक लड़की के बीच जमकर मारपीट होने लगी। आस पास के लोग अचानक शुरू हुई मारपीट का कुछ माजरा समझ ही नही पाए।
मामला ज्यादा बढ़ने पाए मौके पर महिला पुलिस को पहुंचना पड़ा तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।

फिलहाल महिला थाना पुलिस इस मामले कक तफ्तीश कर रही है।
इस मामले से उन लोगों को जरूर सबक लेना चाहिए जो किसी को भी ऑन्टी कह कर संबोधित करते रहते हैं।कम से कम इस वीडियो को देखने के बाद कोई भी किसी लड़की को ऑन्टी कहने से पहले 100 बार सोचेगा।

इस मामले में तो गनीमत यह रही कि ऑन्टी कहने वाली लड़की ही थी जरा सोचिए अगर किसी लड़के ने ऑन्टी कह दिया होता तो उसका क्या हाल होता?

जनवाद टाइम्स

जनवाद टाइम्स – हिंदी का प्रमुख समाचार माध्यम, UP , बिहार और दिल्ली-एनसीआर की ताज़ा और निष्पक्ष खबरें। राजनीति, समाज, खेल और अर्थव्यवस्था पर गहन कवरेज

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स