Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Corona Relief: योगी सरकार शव के अंतिम संस्कार के लिए देगी ₹5000 मदद, पुलिसकर्मियों के लिए कोविड सेंटर की स्थापना
  • Breaking News

Corona Relief: योगी सरकार शव के अंतिम संस्कार के लिए देगी ₹5000 मदद, पुलिसकर्मियों के लिए कोविड सेंटर की स्थापना

जनवाद टाइम्स 16 May 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
UP Lockdown: Lockdown extended for two more days, now open on this day

संवाददाता महेंद्र बाबू

उत्तर प्रदेश के निराश्रित और अतिनिर्धनों को शव की अंत्येष्टि के लिए योगी सरकार 5000 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान करेगी. नदियों में लगातार शव मिलने के बाद फैसला लिया गया है. ग्राम प्रधान तत्काल 5000 रुपये पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराएगा. ACS पंचायती राज ने आदेश जारी किया.

अपर प्रमुख सचिव पंचायती राज ने सभी ज़िलाधिकारियों को आदेश जारी कर निर्देश दिए हैं कि ग्राम प्रधान तत्काल पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद प्रदान करें. अलग-अलग ज़िलों में नदी किनारे पाए जा रहे शवों को देखते हुए सरकार की तरफ से ये फैसला लिया गया है. कोरोना से मौत पर परिजन अगर सामर्थ्य नहीं है तो शव का अंतिम संस्कार करने के लिए ग्राम प्रधान द्वारा तत्काल 5000 रुपये उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं. किसी भी दशा में नदियों में प्रवाहित न किये जाये शव ये सुनिश्चित करना ज़िलाधिकारी और ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी होगी.

वहीं कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग में बड़ी भूमिका निभाने वाली यूपी पुलिस, पीएसी के जवान और जीआरपी कर्मियों को बीमारी से बचाने के लिये योगी सरकार शुरुआत से बड़े प्रयास कर रही है. सरकार के निर्देश पर पुलिसकर्मियों और संक्रमित होने वाले पीएसी के जवानों को तत्काल इलाज की सुविधा दी जा रही है. प्रदेश के 66 जनपदों की पुलिस लाइनों में और पीएसी की कुल 34 वाहिनियों में कोविड केयर सेंटर की स्थापना की गई है.

पुलिसकर्मी और पीएसी जवान के इलाज के लिये पुलिस लाइनों में कुल 2993 बेड के कोविड केयर सेंटर बनाए गये हैं, जिनमें से 299 ऑक्सीजन वाले बेड हैं. जबकि पीएसी वाहिनियों में जवानों को बेहतर इलाज की सुविधा देने के लिये कुल 628 बेड उपलब्ध कराए गये हैं. इनमें से 45 ऑक्सीजनयुक्त बेड हैं. कोविड केयर-सेंटर में कुल 589 पुलिसकर्मी भर्ती हुए जिनमें से 244 पुलिसकर्मी निगेटिव होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं.

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Etawah News: सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 08 अभियुक्तों को कुल 7230 रुपए सहित गिरफ्तार किया 
Next: Etawah News: ओवर लोड खनन परिवहन के खिलाफ चला अभियान।

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d