संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
बीएमडी / वैशाली
बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर में आयोजित वार्षिक खेल प्रतियोगिता के पहले चरण में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बॉयज वर्ग की चेस प्रतियोगिता में आशीष कुमार ने प्रथम तथा प्रियरंजन कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बॉयज कैरम में अंकित कुमार प्रथम और आयुष कुमार द्वितीय रहे। वहीं बॉयज बैडमिंटन में सौरव कुमार शर्मा प्रथम एवं सुभाष कुमार द्वितीय स्थान पर रहे।

गर्ल्स वर्ग की चेस प्रतियोगिता में अर्चना कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। गर्ल्स कैरम में स्मिता कुमारी प्रथम और मेघा कुमारी द्वितीय रहीं। बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्मिता कुमारी ने प्रथम तथा तन्नू प्रिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के समापन पर प्राचार्य डॉ. श्याम रंजन प्रसाद सिंह एवं खेल प्रभारी रवि रंजन कुमार ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। शिक्षकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

प्राचार्य ने खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में भी भाग लेकर महाविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया। प्रतियोगिता में डॉ. जया चौधरी, डॉ. पुष्पा कुमारी, डॉ. जीतेंद्र कुमार, डॉ. रवि चंद्रन, प्रो. राकेश कुमार और सुबोध कुमार ने रेफरी की भूमिका निभाई।