Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. बल्लभ पंथ जी की जयंती  – सोनिया
  • Breaking News

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. बल्लभ पंथ जी की जयंती  – सोनिया

जनवाद टाइम्स 10 September 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. बल्लभ पंथ जी की जयंती  - सोनिया

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. बल्लभ पंथ जी की जयंती  – सोनिया

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद संतकबीरनगर उत्तर प्रदेश की व्यायाम शिक्षिका सोनिया ने कहा कि भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती अमृत महोत्सव एवम् चौरी चौरा शताब्दी समारोह की श्रंखला के अंतर्गत पं.गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती समारोह का आयोजन कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए बच्चों को पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व एवं राष्ट्र के प्रति उनके विशेष योगदान के बारे में बच्चों को विस्तृत रूप से उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को बताया कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की स्वर्णिम कहानी आज भी लोगों के दिलों में क्रांति का अलग जगाती हैं इसमें भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत जी का विशेष रूप से नाम लिया जाता है । इनका जन्म उत्तराखंड के अल्मोड़ा स्थित खूंट गांव में 10 सितंबर 1887 को हुआ
गोविंद बल्लभ पंत ने सन् 1905 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया और 1909 में उन्होंने कानून की परीक्षा पास की ।
काकोरी कांड के मुकदमे में एक वकील के तौर पर उन्हें बहुत पहचान और प्रतिष्ठा मिली ।
वह उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री थे तथा 10 जनवरी 1955 को उन्होंने भारत के गृह मंत्री का पद भी संभाला। पंत जी एक चिंतक, विचारक, मनीषी, दूरदृष्टा तथा समाज सुधारक थे ।राष्ट्र के नवनिर्माण उनका प्रमुख योगदान था गोविंद बल्लभ पंत का नाम प्रमुख रूप से राष्ट्रीय नायकों में से एक है वह देश भक्ति शांतिप्रिय तथा दृढ़ इच्छाशक्ति के लिए जाने जाते थे गोविंद बल्लभ पंत जी महात्मा गांधी के जीवन दर्शन को देश की जनशक्ति में आत्मिक ऊर्जा का स्रोत मानते हैं उन्होंने अपने साहित्य के माध्यम से समाज के अंदर वेदना को जनमानस में पहुंचाया उनका लेखन राष्ट्रीय अस्मिता के पास चिन्हा अंकन द्वारा लोगों के समक्ष विविध आकार ग्रहण करने में सफल हुआ।
उन्होंने राष्ट्रीय एकता के लिए अपनी लेखनी उठाई और राष्ट्रीय एकता के प्रबल समर्थक भी थे उन्होंने गरीबों का दर्द बाटा और आर्थिक विषमता मिटाने का अथक प्रयास किया। पंडित पंत जी का नाटक कोहिनूर का लुटेरा बहुत प्रसिद्ध रहा और पूरे भारत में 100 बार से अधिक मंचित किया गया 100 वे मंचन पर तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वयं जयपुर पहुंचे और उनके नाटक की व्यक्तिगत रूप से प्रशंसा भी की उनके नाटकों में समाज का चित्रण होता था सामाजिक चिंतन पंत जी का विशेष ध्येय रहा है साहित्यिक जीवन की शुरुआत उन्होंने नाटक लेखन से ही की थी उनकी कुल 65 कृतियां प्रकाशित हुई जिसमें व्याकुल भारत, राज विजय, कंजूस की खोपड़ी बहुत प्रसिद्ध है ।

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. बल्लभ पंथ जी की जयंती  - सोनिया

वह जीवन भर अंग्रेजी सरकार से भारतीय जनता की हक की लड़ाई लड़ते रहे 9 अगस्त 1925 को काकोरी कांड में पकड़े गए युवकों को छुड़ाने के लिए उन्होंने जी-जान से कोशिश की इसके अलावा 1927 में राम प्रसाद बिस्मिल तथा अन्य तीन साथियों को फांसी के फंदे से बचाने के लिए उन्होंने पंडित मदन मोहन मालवीय को के साथ वायसराय को एक पत्र भी लिखा 1928 में साइमन कमीशन बहिष्कार तथा 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन महत्वपूर्ण भूमिका रही देश की आजादी में योगदान है ऐसे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को शत शत नमन।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Ambedkar Nagar News :भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया ने अभिषेक कनौजिया को किया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत
Next: आगरा न्यूज। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मकान बनवाने के लिए लोन लेने वाले के खिलाफ अपराध पंजीकृत कराते हुए कानूनी कार्रवाई के लिए पहुंचे कलेक्ट्री

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d