संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि वर्ष 2025- 26 के लिए नजरबाग पार्क की बंदोबस्ती के लिए प्रारंभिक या शुरुआती राशि दस लाख निर्धारित की गई है। इसी प्रकार सागर पोखरा और उत्तरवारी पोखरा में नौकायन के लिए बंदोबस्ती के लिए बोली लगाए जाने की शुरुआत दो लाख से की जाएगी।
महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर निगम की सशक्त समिति और संपूर्ण बोर्ड के द्वारा भी उपरोक्त बंदोबस्ती के लिए इस प्रारंभिक राशि का निर्धारण किया गया है। महापौर ने बताया कि नजरबाग़ पार्क एवं सागर पोखरा की बंदोबस्ती बीते साल से ही होती रही है। वही वर्ष 2025-26 से सागर पोखरा के साथ उत्तरवारी पोखरा में नौकायन भी शुरू करने की स्वीकृति देते हुए इसके लिए दावेदारों के बीच बोली लगाने के लिए दो लाख रुपए की प्रारंभिक राशि पुनः निर्धारित की गई है।
महापौर ने बताया कि इन दोनों महत्वपूर्ण सैरातों की बंदोबस्ती के लिए बोली लगाने के लिए क्रमशः 11, 20 और 23 मार्च की तिथि निर्धारित सशक्त समिति द्वारा निर्धारित की गई है। महापौर ने बताया कि जारी संबंधित निविदा की शर्तों के अनुसार दावेदारी/आवेदन करने वाले संवेदक इसमें शामिल हो सकते हैं।