Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • State News
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • BiharNews तीन लालटेन चौक पर सरदार भगत सिंह स्मारक का सुसज्जित नव निर्माण जल्द-गरिमा
  • Breaking News

BiharNews तीन लालटेन चौक पर सरदार भगत सिंह स्मारक का सुसज्जित नव निर्माण जल्द-गरिमा

जनवाद टाइम्स 24 March 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
BiharNews तीन लालटेन चौक पर सरदार भगत सिंह स्मारक का सुसज्जित नव निर्माण जल्द-गरिमा

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिम चंपारण। महापौर गरिमा देवी सिकारिया शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के शहादत दिवस पर नगर के तीन लालटेन चौक पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

BiharNews तीन लालटेन चौक पर सरदार भगत सिंह स्मारक का सुसज्जित नव निर्माण जल्द-गरिमा

इस मौके पर जमा हुए श्रद्धालु युवाओं से महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि 1929 में अपने साथी क्रांतिकारियों के साथ उन्होंने असेंबली में बम फेंककर अंग्रेज सरकार को चेतावनी दी थी। उनका मकसद किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ देश की जनता को जगाने के लिए आवाज उठाना था। उन्होंने बताया कि देश के महान क्रान्तिकारी लाला लाजपत राय की मौत का बदला लेने का भी फैसला लिया था। बाद में भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को सॉन्डर्स हत्या कांड में दोषी ठहराया गया और 23 मार्च 1931 को उन्हें लाहौर जेल में फांसी दे दी गई।

BiharNews तीन लालटेन चौक पर सरदार भगत सिंह स्मारक का सुसज्जित नव निर्माण जल्द-गरिमा
इन तीनों ने मिलकर अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी और देशवासियों के मन में आजादी की अलख जगाई।
महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि अमर शहीद भगत सिंह के साहस और दृढ़ संकल्प ने पूरे देश को अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ खड़ा होने के लिए प्रेरित किया। उनकी इन्हीं स्मृतियों को जीवंत बनाए रखने के लिए तीन लालटेन चौक को भगत सिंह जी यादगार स्मारक बनाने का प्रस्ताव नगर निगम बोर्ड ने पारित किया है। महापौर ने बताया कि कि इस स्थान पर ‘आई लव बेतिया’ का बोर्ड लगाने के साथ भगत सिंह जी के प्रतिमा स्थल पर छतरीनुमा शेड का निर्माण एवं उसके नीचे आकर्षक फाल्स सीलिंग का निर्माण किया जाएगा। वही इस स्मारक के सभी जर्जर दीवाल की जगह नया दीवाल निर्माण कराकर ग्रेनाइट का कवरिंग स्लैब, आउटर वॉल पर टाइल्स, ग्रेनाइट और टाइल्स की फ्लोरिंग, मूर्ति का ग्रेनाइड लगा स्टैंड और स्लोगन, आउटर दीवार पर दर्जनभर ग्लोब लैंप लगाए जाने की उनकी महत्वाकांक्षी योजना का कार्यादेश एक सप्ताह के अंदर जारी कर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: BiharNews भाकपा द्वारा बेतिया में निकाली गई बाइक रैली शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण
Next: BiharNews गोपालगंज में आगामी 30 मार्च को होने वाली गृह मंत्री की आम सभा को सफल बनाने हेतु हुई बैठक

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d