Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • BiharNews जनता के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राजस्व कार्यों को ससमय करें निष्पादित- संजय सरावगी
  • Breaking News

BiharNews जनता के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राजस्व कार्यों को ससमय करें निष्पादित- संजय सरावगी

जनवाद टाइम्स 12 June 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20250612-WA0114

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।
मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग श्री संजय सरावगी की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में राजस्व से संबंधित सभी कार्यों की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुयी। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जनता के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही से निश्चित समयावधि में विभागीय प्रावधान एवं नियमों के अनुरूप निष्पादन करने का निर्देश दिया।BiharNews जनता के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राजस्व कार्यों को ससमय करें निष्पादित- संजय सरावगी

बैठक में म्यूटेशन, परिमार्जन प्लस, दाखिल-खारिज, लगान वसूली, ई-मापी, अभियान बसेरा-2, सरकारी भूमि का म्यूटेशन, जन शिकायत सहित कई अन्य कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान माननीय मंत्री ने कार्य संस्कृति में सुधार लाने तथा विभागीय दिशा-निर्देश के अनुरूप लंबित आवेदनों का नियमानुकूल अविलंब निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राजस्व से संबंधित कार्यों की नियमित रूप से उच्चस्तर पर समीक्षा की जा रही है। जनता के लिए हम सभी काम कर रहे हैं। लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं। उन्होंने जिलाधिकारी एवं अपर समाहर्ता, राजस्व को लंबित आवेदनों के निष्पादन हेतु नियमित रूप से समीक्षा करने तथा अपेक्षित सुधार एवं प्रगति लाने को कहा।

उन्होंने सभी अंचलाधिकारी को अनावश्यक एवं अकारण रूप से आवेदन को रिजेक्ट एवं रिवर्ट नहीं करने को कहा। इसके लिए आवेदक को वांछित कागजात की विधिवत सूचना देने तथा आवेदन रिजेक्ट करने से पूर्व आवेदक से समन्वय करने को कहा। साथ ही हल्का अथवा राजस्व कर्मचारी संबंधित आवेदक से बात करें तथा उनके आवेदन में जो भी कमी हो उसे बता कर आवेदन को सही करायें। इससे रिजेक्शन में भी कमी आएगी और आवेदनों का निष्पादन भी जल्द होगा।

उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे कार्यों की नियमित रूप से रिव्यू करें। साथ ही उनके लॉगिन पर लंबित मामलों के निष्पादन हेतु कारगर कार्रवाई करें। उन्होंने सख्त हिदायत दिया कि सभी अंचलाधिकारी अपने मोबाईल फोन को हमेशा ऑन रखेंगे तथा लोगों से बात करेंगे। इसके साथ ही कार्यालय अवधि में समय का निर्धारण कर आमलोगों से जरूर मिलें, उनकी बातों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुने और नियमानुकूल कार्रवाई करें।

उन्होंने कहा कि विभाग में सभी कार्य ऑनलाइन है और किसी के भी किसी भी कार्य की तत्काल समीक्षा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपना-अपना डेटा सुधार लें। एक माह बाद फिर कार्यों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों से कहा कि अंचल में कार्यरत हल्का एवं राजस्व कर्मचारी के बीच कार्य एवं दायित्व का निर्धारण करें तथा फील्ड विजिट कर उनके कार्यों का औचक निरीक्षण करें।

इस अवसर पर मंत्री द्वारा अभियान बसेरा कार्यक्रम के तहत 575 सुयोग्य श्रेणी के लोगों को बासगीत का पर्चा दिया गया।IMG 20250612 WA0114

बैठक में सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, गोपाल मीणा, जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार, अपर समाहर्ता (राजस्व) राजीव कुमार सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अमरेन्द्र कुमार, प्रभारी पदाधिकारी, जिला राजस्व शाखा, श्रीमती बेबी कुमारी सहित सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, अंचलाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News 2.34 करोड़ की लागत से मनोरम रूप में विकसित होगा बड़ा रमना मैदान:गरिमा
Next: Bihar News उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में स्वीप एवं एमसीएमसी कोषांग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d