Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • BiharNews बच्चों को अच्छी शिक्षा दें और उनका भविष्य उज्जवल बनाएं : जनक राम
  • Breaking News

BiharNews बच्चों को अच्छी शिक्षा दें और उनका भविष्य उज्जवल बनाएं : जनक राम

जनवाद टाइम्स 2 March 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
BiharNews Give good education to children and make their future bright: Janak Ram

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

मुख्यमंत्री, बिहार, नीतीश कुमार के द्वारा संवाद, पटना में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में सक्षमता परीक्षा-2 उतीर्ण 59 हजार 28 विशिष्ट शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।BiharNews Give good education to children and make their future bright: Janak Ram

इसी क्रम में पश्चिम चम्पारण जिले में काउंसिलिंग कराने वाले 1 हजार 7 सौ 74 विशिष्ट शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन आज समाहरणालय सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि जनक राम, मंत्री, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग-सह-प्रभारी मंत्री, पश्चिम चम्पारण द्वारा दीप प्रज्जवलित कर नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का विधिवत उद्घाटन किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय के द्वारा की गयी।

समारोह में
मंत्री सहित उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधिगणों एवं जिला पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारीगणों द्वारा सक्षमता परीक्षा-2 उतीर्ण 121 शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। शेष 1653 शिक्षकों को उनके प्रखंड अंतर्गत प्रखंड संसाधन केन्द्र पर औपबंधिक नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।

औपबंधिक नियुक्ति पत्र पाकर विशिष्ट शिक्षकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सभी ने बिहार सरकार और जिला प्रशासन को तहेदिल से धन्यवाद दिया और कहा कि वे निष्ठापूर्वक छात्र-छात्राओं को पढ़ाने का काम करेंगे। बच्चों के भविष्य को बेहतर करने के लिए वे हमेशा प्रयासरत रहेंगे।

इस अवसर पर अपने संबोधन में जनक राम, मंत्री, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग-सह-प्रभारी मंत्री, पश्चिम चम्पारण ने कहा कि मुख्यमंत्री का जितना अभिनंदन किया जाय उतना कम होगा। एक और खुशी की बात यह है कि आज मुख्यमंत्री जी का जन्मदिन भी है। आज इस सभागार में शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण करना है, मैं इसका साक्षी बना हूं। नियुक्ति पत्र वितरण तो वहां पटना में मुख्यमंत्री जी के कर कमलों द्वारा किया जा रहा है। लेकिन सभी प्रभारी मंत्रियों को अपने प्रभार वाले जिला में जिला पदाधिकारी के साथ नियुक्ति पत्र का वितरण करना है। आज मुझे यह अवसर मिला है, इसके लिए मैं जिला पदाधिकारी को, अपने मुख्यमंत्री जी को कोटि-कोटि अभिनंदन और बधाई देता हूं और सभी शिक्षकों को शुभकामना देता हूं।

उन्होंने कहा कि आपको कुछ समझाना नहीं है, कुछ बताना नहीं है, आप सभी काफी समझदार है। हम कहां से चले थे, कहां पहुंचे हैं। ये अपना बिहार है, अपना जिला है, अपनी मिट्टी है। अपनी मिट्टी, अपने मान-सम्मान को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि अगर मुझे कोई गुरू ने पढ़ाया नहीं होता तो मैं यहां नहीं पहुंच पाता। आपलोगों को भी कोई गुरू पढ़ाये होंगे, आप उन्हें याद कीजिये। अपने आवंटित विद्यालयों के बच्चों को अच्छी शिक्षा दें और उनका भविष्य उज्जवल बनाएं।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बेहतर राज्य बना है। हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो, नौकरी का क्षेत्र हो, उद्योग का क्षेत्र हो, सड़क अथवा बिजली का क्षेत्र हो या फिर अन्य कोई भी क्षेत्र, सभी क्षेत्रों में तीव्र गति से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों सहित हम सभी के कंधों पर जवाबदेही है। सभी को मिलकर बिहार को बदलना है। इसके साथ ही विधायक, उमाकांत सिंह ने भी विशिष्ट शिक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने विशिष्ट शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं का भविष्य बेहतर बनाएं।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि राज्य के प्रत्येक जिला मुख्यालय में शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह चल रहा है। जिसमें आज पश्चिम चम्पारण जिले में माननीय प्रभारी मंत्री के द्वारा नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। उन्होंने विशिष्ट शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज यह अत्यधिक खुशी की बात है कि आपको नियुक्ति पत्र मिल रहा है, लेकिन यह खुशी और बेहतर तब होगी जब आप अपने आवंटित विद्यालय के बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करेंगे। उन्होंने विशिष्ट शिक्षकों से अनुरोध किया कि सभी शिक्षक अपने दायित्वों को समझेंगे, अपने अधिकार के साथ-साथ अपने कर्तव्यों को भी समझेंगे।BiharNews Give good education to children and make their future bright: Janak Ram

इस अवसर पर विधायक, राम सिंह, उमाकांत सिंह, उपाध्यक्ष, 20 सूत्री, रूपक कुमार श्रीवास्तव, जिला पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, विनोद कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, मनीष कुमार सिंह सहित शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News 20 पीड़ित महिलाओं को स्वरोजगार हेतु मिलेगी 10-10 हजार रूपये की सहायता राशि
Next: BiharNews नगर निगम के सभी 46 वार्डों में अब आउट सोर्सिंग एजेंसी से साफ सफाई के लिए करें 17 मार्च तक आवेदन:गरिमा

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d