संवाददाता मोहन सिंह
बेतिया/ पश्चिम चंपारण।आगामी 10 अप्रैल को विश्व होमियोपैथ दिवस के अवसर पर गोवा में आयोजित डॉ हैनिमैन जयंती सह राष्ट्रीय होमियोपैथिक सम्मेलन में बेतिया नगर के समाहरणालय चौक स्तिथ उमा होमियो क्लीनिक के निदेशक डॉ संजय कुमार एवं नया बाजार चौक एवं बानूछापर स्तिथ सविता होमियो क्लीनिक एवं रिसर्च सेन्टर के निदेशक डॉ घनश्याम शामिल होंगे।
केंट होम्योपैथी लैबोरेटरी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ हैनिमैन की जयंती धूमधाम से मनायी जाएगी साथ ही उत्तर प्रदेश,बिहार,झारखंड,असम,ओडिसा कई राज्यों के होम्योपैथी चिकित्सकों को एक मंच पर लाया जायेगा।
कार्यक्रम में चिकित्सकों द्वारा वे जटिल बीमारियों का होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति से ठीक हो चुके केस को साझा किया जाएगा। इस कार्यक्रम में होम्योपैथी चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों सम्मानित भी किया जाएगा।