Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • BiharNews बाढ़ सुरक्षा के लिए सजग प्रयास: पश्चिम चंपारण में 13 स्थलों पर कटाव रोधी कार्य कराएं गए
  • Breaking News

BiharNews बाढ़ सुरक्षा के लिए सजग प्रयास: पश्चिम चंपारण में 13 स्थलों पर कटाव रोधी कार्य कराएं गए

जनवाद टाइम्स 18 June 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
BiharNews Conscious efforts for flood protection: Anti-erosion works were carried out at 13 sites in West Champaran

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिम चंपारण ।
बिहार सरकार का जल संसाधन विभाग बाढ़ से संभावित खतरे को लेकर लगातार सतर्कता बरतते हुए राज्यभर में पूर्व तैयारी सुनिश्चित कर रहा है। इसी क्रम में पश्चिम चंपारण जिले के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में विभाग द्वारा कुल 13 स्थलों पर कटाव रोधी एवं तटबंध सुरक्षा कार्य सक्रिय रूप से कराए गए हैं।

BiharNews Conscious efforts for flood protection: Anti-erosion works were carried out at 13 sites in West Champaran
इन कार्यों का उद्देश्य गंडक नदी और सहायक धाराओं से सटे गांवों, कृषि क्षेत्र और तटबंधों को क्षरण से बचाना है, ताकि बाढ़ के दौरान जन-धन की हानि को रोका जा सके। प्रमुख स्थलों पर किए जा रहे कार्यों में न्यू बी.आर.एल. (भिठाहा रिटायर लाइन) तटबंध के 2.940 से 3.150 किलोमीटर तथा सी.आर.एल. (चंदरपुर रिटायर लाइन) तटबंध के 0.300 से 1.200 किलोमीटर के बीच बाढ़ पूर्व 2025 में कटाव रोधी कार्य किया गया है।
इसी प्रकार पी.पी.ई. के 32.38 से 35.00 किलोमीटर, 16.10 से 17.10 किलोमीटर और जी.एच.ई. के 0.00 से 6.62 किलोमीटर के विभिन्न हिस्सों में भी कार्य सक्रिय रूप से प्रगति पर हैं।
चंपारण तटबंध के 4.5 किलोमीटर पर एवं पीडी रिंग बांध के किमी 0.36 पर तटबंध टूटान बिंदू पर विशेष सुरक्षात्मक कार्य किए गए हैं।
धनाहा रटवाल लेफ्ट गाइड बंध पर पूर्व में किए गए कटावरोधी कार्य का पुनर्स्थापन किया गया है।
गंडक नदी के बाएं तट पर स्थित मंगलपुर (44.25 से 45.6 किमी), 5.0 किमी के पास सिंगाही ढाला, 1.50 किमी चेनेज पर घोड़हिया, 42.60 किमी पर पुजहां, तथा सिसवा मंगलपुर — इन सभी स्थलों पर भी कटाव रोकने हेतु कार्य किया गया है।

BiharNews Conscious efforts for flood protection: Anti-erosion works were carried out at 13 sites in West Champaran
इन सभी कार्यों के माध्यम से जल संसाधन विभाग राज्य को बाढ़ के प्रभाव से सुरक्षित बनाने और तटवर्ती समुदायों को संरक्षित रखने की दिशा में निरंतर संकल्पबद्ध प्रयास कर रहा है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News-डा० भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर दिनांक 14.04.2025 को माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा डा० अम्बेदकर समग्र सेवा अभियान के तहत सभी पंचायतों में क्रमवार विशेष विकास शिविर का आयोजन किये जाने की योजना का शुभारम्भ किया गया है
Next: Bihar News- अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d