Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar News: राजस्व महाअभियान की लापरवाही, जनता पुस्तकालय में बिखरे पड़े जमाबंदी परिपत्र
  • Bihar News
  • Breaking News

Bihar News: राजस्व महाअभियान की लापरवाही, जनता पुस्तकालय में बिखरे पड़े जमाबंदी परिपत्र

जनवाद टाइम्स 11 September 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Bihar News: राजस्व महाअभियान की लापरवाही, जनता पुस्तकालय में बिखरे पड़े जमाबंदी परिपत्र

संवाददाता राजेन्द्र कुमार
राजापाकर / वैशाली । राजस्व विभाग द्वारा चलाए जा रहे राजस्व महाअभियान की लापरवाही अब खुलकर सामने आ रही है। राजापाकर दक्षिणी पंचायत के शनिचर हाट स्थित जनता पुस्तकालय परिसर में लगाए गए विशेष शिविर के बाद से दर्जनों जमाबंदी परिपत्र जमीन पर बिखरे पड़े हैं।

Bihar News: राजस्व महाअभियान की लापरवाही, जनता पुस्तकालय में बिखरे पड़े जमाबंदी परिपत्र

मौके पर न तो कोई प्रखंड या अंचल कर्मी मौजूद था और न ही कोई पंचायत प्रतिनिधि। जबकि विभाग द्वारा यह दावा किया गया था कि जमाबंदी पंजी घर-घर जाकर लोगों को उपलब्ध कराए जाएंगे। लेकिन स्थिति इसके उलट दिख रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें अपने नाम का परिपत्र खोजने में काफी परेशानी हो रही है। कई लोग निराश लौट गए, जबकि कुछ ग्रामीण चार-पांच कागज उठाकर घर ले जाते दिखे।

ग्रामीणों में आक्रोश

ग्रामीण महिला-पुरुषों ने आरोप लगाया कि यदि मौके पर कोई सरकारी कर्मचारी या जनप्रतिनिधि मौजूद होता तो वे नाम पढ़कर सही कागजात लोगों को उपलब्ध करा सकते थे। लेकिन अंचल प्रशासन की लापरवाही से लोगों के जरूरी दस्तावेज यूं ही इधर-उधर पड़े हैं।

ग्रामीण महिला सावित्री देवी, रामरति सिंह, शांति देवी, मंजू देवी, रेखा देवी, संगीता देवी सहित अनेक लोगों ने नाराजगी व्यक्त की। वहीं महेंद्र प्रसाद गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, सुनील कुमार और अनिल कुमार ने कहा कि सरकार का स्पष्ट निर्देश होने के बावजूद स्थानीय प्रशासन ने आदेश की अनदेखी की है।

कामरेड महेंद्र गुप्ता का आरोप

कामरेड महेंद्र गुप्ता ने अंचल प्रशासन पर सीधी लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने घर-घर जमाबंदी पंजी पहुंचाने का आदेश दिया था, लेकिन यहां तो जनता को अपने कागजात खोजने के लिए भटकना पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने जमाबंदी पंजी में अनेक विसंगतियों की भी बात कही।

जनता में बढ़ा आक्रोश

इस घटना से आम जनता में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही जमाबंदी परिपत्र का सही वितरण नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News: पश्चिमी चंपारण में अवैध शराब के साथ पिकअप वाहन जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
Next: Bihar News: वैशाली के बरांटी गांव में शराबबंदी की धज्जियां, खुलेआम बिक रही देशी दारू

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d