Bihar news विशेष सर्वेक्षण कार्यों के लिए बंदोबस्त विभाग के द्वारा कार्यशाला का आयोजन

संवाददाता मोहन सिंह
बिहार राज्य में विशेष सर्वेक्षण कार्य का शुरूआत किया जा चुका है। जिसके अंतर्गत सर्वेक्षण के पश्चात पूर्वजों के नाम की जमीन वंशजों के नाम पर किए जाने को लेकर सर्वेक्षण होना शुरू है।
पश्चिम चम्पारण जिला में भी विशेष सर्वेक्षण का कार्य शुरू है जिसको लेकर अमीनों को प्रशिक्षण को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन बेतिया नगर निगम के सभागार में आयोजित किया गया। जहाँ बेतिया के बंदोबस्त पदाधिकारी सुरेश चौधरी (भारतीय प्रशासनिक सेवा) के साथ मुंगेर जिला के बंदोबस्त पदाधिकारी अतुल कुमार वर्मा के साथ दोनों जिलों के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहें। कार्यशाला का आयोजन अमीनों को आने वाले समस्याओं का परस्पर आदान प्रदान, अनुभव और आगे की रुप रेखा तय करना विशेष रूप से शामिल रहा। वहीं उपस्थित अमीनों ने अपने जिज्ञासापूर्ण सवालों को साझा किया। जिसमें मुंगेर से आए विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी पल्लवी सिंह एवं प्रणीत गौरव, बेतिया जिला के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह एवं सहायक कानूनगो मनोरंजन कुमार सिंह के द्वारा सभी प्रश्नों का बेहतर जवाब देकर उनका मार्ग प्रशस्त किया।
बंदोबस्त पदाधिकारी, बेतिया सुरेश चौधरी ने बताया कि बेतिया सदर अंचल छोड़कर शेष 17 अंचलों में बिहार विशेष सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। प्रथम चरण में 4 अंचल नौतन, मझौलिया, लौरिया एवं चनपटिया के 290 राजस्व ग्रामों का सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ किया गया है। जिसमें तेरीज लेखन, ग्राम सीमा सत्यापन, त्रि – सीमाना सत्यापन का कार्य पूर्ण हो चुका है। 290 राजस्व ग्राम के विरूद्ध 235 राजस्व ग्राम का किस्तवार कार्य पूर्ण हो चुका है। खानापूरी कार्य 38 राजस्व ग्रामों का पूर्ण हो गया है जबकि 41 राजस्व ग्राम का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। 02 राजस्व ग्राम का प्रपत्र 20 प्रकाशित हो चुका है। द्वितीय चरण में 13 अंचल के 1178 राजस्व ग्रामों में सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ किया गया है जो अभी प्रारंभिक स्तर पर है। अभी तक 235 राजस्व ग्रामों का तेरीज लेखन एवं प्रपत्र 01 में सभी राजस्व ग्रामों का उद्घोषणा हो चुका है।
कार्यशाला में बेतिया व मुंगेर जिला के बंदोबस्त कार्यालय के अधिकारियों के साथ जिले के सभी अमीनों की उपस्थिति रही।