Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar News नगर निगम के नव अधिग्रहित क्षेत्र के पिपरा पकड़ी में होगा नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण:गरिमा
  • Breaking News

Bihar News नगर निगम के नव अधिग्रहित क्षेत्र के पिपरा पकड़ी में होगा नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण:गरिमा

जनवाद टाइम्स 12 October 2023

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Bihar News नगर निगम के नव अधिग्रहित क्षेत्र के पिपरा पकड़ी में होगा नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण:गरिमा

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम नव अधिग्रहित क्षेत्र के वार्ड 44 अंतर्गत पिपरा पकड़ी में नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जायेगा। जहां उक्त वार्ड के लोगों के साथ आस पास अन्य वार्डों के दर्जनों मुहल्लों भी सातों दिन 24 घंटे डॉक्टर्स के साथ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध मिलेंगी। इस महत्वाकांक्षी योजना को पूरा करने वाले अस्पताल निर्माण के लिए आवश्यक 75 डिसमिल चिन्हित कर लिया गया है।Bihar News नगर निगम के नव अधिग्रहित क्षेत्र के पिपरा पकड़ी में होगा नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण:गरिमा

उपरोक्त जानकारी नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया द्वारा दी गई। वे नगर आयुक्त शंभू कुमार और अन्य सहयोगियों के साथ अस्पताल के लिए चिन्हित जमीन का निरीक्षण करने पिपरा पकड़ी दल बल सहित पहुंची थीं। महापौर श्रीमती सिकारिया ने यह भी कहा कि संपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं वाले सुसज्जित नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की योजना को सरकार के स्वास्थ्य विभाग से पहले ही स्वीकृति मिल गई है। महापौर ने बताया कि उक्त योजना के बाबत सिविल सर्जन, और जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा दिए गए प्रस्ताव के आलोक में अस्पताल के लिए 75 डिसमिल जमीन के पहचान की प्रक्रिया पूरी करने के साथ उसको नगर निगम बोर्ड द्वारा भी सर्व सहमति से स्वीकृति दे दी गई है। इसके साथ ही महापौर ने यह भी बताया कि पूर्ववती नगर परिषद सभापति के रूप में उनके विगत कार्यकाल में नगर निगम क्षेत्र में तीन शहरी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले गए हैं। इसमें नगर के अंबेदकर नगर, उत्तरवारी पोखरा के समीप और नगर के वार्ड दो स्थित जमादार टोला में भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक एक नगरीय अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोले गए हैं। जिसका आज भी विधिवत संचालन किया जा रहा है। महापौर ने बताया कि अबकी बार प्रस्तावित नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूर्ववर्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से बड़ा और ज्यादा व्यवस्थित होगा।Bihar News नगर निगम के नव अधिग्रहित क्षेत्र के पिपरा पकड़ी में होगा नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण:गरिमा

मौके पर नगर आयुक्त शंभू कुमार, कनीय अभियंता सुजय सुमन, सिटी मैनेजर अरविन्द कुमार, पार्षद प्रतिनिधि छबीला मुखिया एवं स्थानीय नागरिकगण मौजूद रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा तहत का अनेकों ग्राम पंचायत से आये हुये कलश का हुआ स्वागत लोगों ने वीरसपुतो को किया याद
Next: Bihar News चोरी की चार बण्डल कपड़ा के साथ चोर गिरफ्तार

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d