संवाददाता राजेन्द्र कुमार
राजापाकर /वैशाली : जाफरपट्टी हरपुर हरदास गांव निवासी समाजसेवी मनीष सिंह के पिता एवं ग्रामीण बैंक के सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक शंभूनाथ सिंह के श्राद्धकर्म मे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया . मौके पर अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षविद, समाजसेवी, गणमान लोग उपस्थित हुए.सभी लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प-माला अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया. श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जिला पार्षद नीरज कुमार संटू, जिला पार्षद मोहित पासवान, पूर्व जिला पार्षद आरती राय, मुखिया संघ जिलाध्यक्ष मंजेलाल राय, मुखिया उपेंद्र राय, कैलाश राय, मुकेश पटेल, अरशद हुसैन, रामप्रवेश पासवान, सत्येंद्र नारायण सिंह, राजद प्रदेश सचिव तपसी प्रसाद सिंह, जदयू नेता नागेंद्र प्रसाद सिंह, सुबोध पटेल, प्रेम कुमार प्रभाकर, कांग्रेस नेता रंजीत पंडित, अभीषेक शर्मा, प्रितेश सिंह, शिक्षक अभय कुमार राणा, धर्मेंद्र राय, रुपेश कुमार, रालोजपा प्रदेश महासचिव सुनील सिंह, अरविंद सिंह सहित अनेक लोग शामिल है.