संवाददाता–राजेन्द्र कुमार
वैशाली/हाजीपुर।एवं अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के राष्ट्रव्यापीआह्वान पर अखिल भारतीय किसान महासभा, अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा, बिहार राज्य किसान सभा जमाल रोड, बिहार प्रांतीय खेत मजदूरयूनियन, ऑल इंडिया कृषक खेत मजदूर संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाजीपुर माल गोदाम के निकट से संयुक्त किसान मोर्चा के नेता और अखिल भारतीय किसान महासभा के राज्य उपाध्यक्ष विशेश्वर प्रसाद यादव, किसान महासभा के जिला अध्यक्ष सुमन कुमार, सचिव गोपाल पासवान, खेग्रामस जिला संयोजक रामबाबू भगत, बिहार राज्य किसान सभा जमाल रोड के नेता हरिंदर पासवान, प्रांतीय खेत मजदूर यूनियन के नेता दीनबंधु प्रसाद, राजेंद्र पटेल, ऑल इंडिया कृषक खेत मजदूर संगठन के नेता ललित कुमार घोष, राजेंद्र शर्मा, रामनाथ राय के नेतृत्व में हाजीपुर माल गोदाम के निकट से कारपोरेट भगाओ खेती बचाओ, किसान बचाओ, देश बचाओ, मार्च निकाला, यह विरोध मार्च डाक बंगला रोड होते हुए समाहरणालय के समक्ष सभा में बदल गया। 
सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि अब मोदी जी से मांगने का समय समाप्त हो गया है, मोदी सरकार ने किसानों से किए गए लिखित समझौते को भी आज तक लागू नहीं किया, नेताओं ने कहा कि 13 महीनों तक चले आंदोलन में 738 किसानों की शहादत के बाद मोदी जी ने देश से माफी मांग कर तीनों काला कृषि कानून को वापस लिया, देश की जनता जानना चाहती है ,आखिर किसके कहने पर मोदी जी ने देश की खेती और उपज कॉर्पोरेट घरानों को देने का कानून बनाया था, जनता इस बात को जान चुकी है।
सांप्रदायिक,जातीय,उन्माद, उत्पाद फैलाने वाली मोदी जी की सरकार अपने वादे के मुताबिक एम एस पी गारंटी कानून बनाने से भाग रही है, खाद्य सुरक्षा योजना और फसल खरीद से भी यह सरकार पीछे हट रही है, देश का किसान देश के आम नागरिकों को भूखोंमरता नहीं देख सकता, इसलिए एमएसपी गारंटी के साथ ही खाद्य सुरक्षा गारंटी कानून बनाने की मांग हम करते हैं, कॉर्पोरेट घरानों के टैक्स में छूट और कर्ज को राइट ऑफ करने वाली यह सरकार किसानों मजदूरों के कर्ज को माफ नहीं कर रही है ।

जन कल्याणकारी योजनाओं में भारी कटौती कर दी गई है, और खाने पीने की चीजों, बच्चों के पाठ सामग्रियों पर भी टैक्स लगा दिया गया है, किसान देश की आजादी, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं, लोकतंत्र का गला घोटत हुए लखीमपुर खीरी में आंदोलन से लौट रहे किसानों पर जीपचढ़ा कर कुचलनेका षड्यंत्र करने वाले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को आज तक गिरफ्तार नहीं किया गया, उल्टे लखीमपुर खीरी सहित देश भर में हजारों किसानों के ऊपर झूठे मुकदमे लाद दिए गए, शहीद किसानों के परिवारों को मुआवजा और नौकरी नहीं दी गई, किसानों के साथ धोखा करने वाले मोदी जी को 2024 में किसान और मजदूर मिलकर सत्ता से बाहर करेंगे, सभा को किसान नेता रामपारस भारती, राम जतन राय, रेखा देवी, रामप्रवेश पासवान, सुरेंद्र झा, हरि नारायण सिंह, मजिंदर शाह, किरण देवी, संगीता देवी, जाट ही देवी, ममता देवी सहित अन्य संबोधित किया, राष्ट्रपति को संबोधित 10 सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी के प्रतिनिधि हाजीपुर एसडीओ को सौंपा गया,