Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar News-आज दिनांक 17दिसम्बर 2023 को वैशाली जिला पूर्व सैनिक संघ के द्वारा 52 वा 1971 विजय दिवस समारोह कुशवाहा आश्रम एसडीओ रोड हाजीपुर में मनाया भी गया
  • Bihar News
  • Breaking News

Bihar News-आज दिनांक 17दिसम्बर 2023 को वैशाली जिला पूर्व सैनिक संघ के द्वारा 52 वा 1971 विजय दिवस समारोह कुशवाहा आश्रम एसडीओ रोड हाजीपुर में मनाया भी गया

जनवाद टाइम्स 17 December 2023

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Bihar News- Today, on 17th December 2023, the 52nd 1971 Victory Day was celebrated by Vaishali District Ex-Servicemen Association at Kushwaha Ashram, SDO Road, Hajipur.

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर। कार्यक्रम में जिला के बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, तथा उनके परिजनों ने भाग लिया।

IMG 20231217 WA0218कार्यक्रम का संचालन महासचिव सुमन कुमार ने किया।कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा, पुलिस अधीक्षक रवि रंजन कुमार, अपर जिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह, कमांडर बीपी सिंह, गांधी स्मारक पुस्तकालय ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ शैलेंद्र राकेश, एसके सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया गया। उसके बाद सभीउपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाया। उसके बाद युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के याद में 2 मिनट का मौन रखा गया। उसके बाद संघ के अध्यक्ष रामनरेश सिंह ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद वैशाली जिला पूर्व सैनिक संघ के डायरी कैलेंडर और स्मारिका का विमोचन अतिथियों ने किया। इसके बाद संघ के संगठन सचिव राजा कुंवर ने संघ के पूरे वर्ष की गतिविधियों पर प्रतिवेदन पेश किया। इसके बाद 1971 युद्ध में भाग लिए 151 पूर्व सैनिकों तथा उनके परिजनों कोसम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि नगर परिषद की सभापति संगीता कुमारी ने बताया कि सैनिक देश और समाज की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया की सैनिक जगाता है तभी देश सोता है।

Bihar News- Today, on 17th December 2023, the 52nd 1971 Victory Day was celebrated by Vaishali District Ex-Servicemen Association at Kushwaha Ashram, SDO Road, Hajipur.

जिलाधिकारी यशपाल मीना जी ने बताया ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से देश अपने सपूतों को श्रद्धांजलि देता है तथा उन्होंने कहा कैसे कार्यक्रम और ज्यादा व्यापक रूप में मनाया जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक और सैनिक उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।इस अवसर पर डॉ शैलेंद्र राकेश ने कहा कि वैशाली जिला पूर्व सैनिक संघ ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता के बीच देशभक्ति का संचार करती है तथा समाज के अन्य लोगों को भी ऐसे कार्यक्रम में बढ़चढके भाग लेना चाहिए । इस अवसर पर सब की आंखें भर आई जब जिलाधिकारी महोदय ने शहीद जय किशोर सिंह के पिता राज कपूर सिंह को सम्मानित कियाकार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन संघ के हाजीपुर प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण रजक ने किया। इस अवसर पर उपस्थित अन्य प्रमुख पूर्वसैनिक थे जेपीएन सिंह, विमल यादव, राजीव कुमार, शिव चंद्र सिंह, शिवनाथ शर्मा, रघुनाथ शर्मा, रामजन्म सिंह, मुकेश कुमार सिंह, शंभू राय, मुन्ना कुमार, राजेश झा, के के सिंह,रामचंद्र ठाकुर,आरपी सिंह,सनोज कुमार सिंह,अनिल कुमार यादव,दीपक कुमार,अश्वनी कुमार, संजय राय, सुबोध कुमार सुशील, एनपी सिंह, सद्गुरु सारण, मनोज कुमार, हरिनाथ सिंह, जहांगीर आलम, अमोद कुमार पंडित, एसपी यादव, मणि कुमार मार्तंड, सुरेंद्र रजक, गौरी शंकर सिंह, फूल बाबू सिंह,मोहम्मद अजीज अंसारी, शिव वचन देवी, पनाकिया देवी, रामनाथ शुक्ला, रमेश कुमार, नांटू पांडे।बजरंगीसिंह, आरके तिवारी अकेशकुमार, विनोद सिंह इत्यादि।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में छात्र-छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
Next: Bihar News-बिदुपुर प्रखंड के भाकपा माले कार्यकर्ताओं की बैठक

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d