Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • State News
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar News शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद त्योहार को सम्पन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, बेतिया सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का किया भ्रमण
  • Breaking News

Bihar News शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद त्योहार को सम्पन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, बेतिया सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का किया भ्रमण

जनवाद टाइम्स 2 April 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Bihar News To ensure that Eid festival is celebrated in a peaceful and harmonious environment, the District Magistrate, Superintendent of Police, Bettiah and other senior officials visited various areas of the city

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया पश्चिम चंपारण। ईद-उल-फ़ितर (ईद) को जिले में शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय, पुलिस अधीक्षक, बेतिया, डॉ० शौर्य सुमन सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने शहर के जंगी मस्जिद, कोतवाली चौक, द्वार देवी चौक, मनुआपुल, हरिवाटिका चौक सहित अन्य क्षेत्रों का भ्रमण किया। प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी से विधि-व्यवस्था से संबंधित फीडबैक लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।Bihar News To ensure that Eid festival is celebrated in a peaceful and harmonious environment, the District Magistrate, Superintendent of Police, Bettiah and other senior officials visited various areas of the city

इस क्रम में जिलास्तर पर विधि व्यवस्था संधारण के निमित्त समाहरणालय सभागार में फंक्शनल कंट्रोल रूम तथा पुलिस विभाग द्वारा संचालित कंट्रोल रूम में जाकर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। कंट्रोल रूम के वरीय प्रभारी पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रतिनियुक्त सभी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी से पल-पल विधि-व्यवस्था से संबंधित जानकारी ली जा रही है। जिले में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से ईद का त्योहार मनाया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक गतिविधि पर नजर बनाकर रखी जाय। छोटी-से-छोटी ख़बर को ध्यान से सुनकर उसे नोट करें और सम्बंधित पदाधिकारी को इसकी जानकारी दें। विधि-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध त्वरित गति से निरोधात्मक कार्रवाई की जाय।

जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने जिलेवासियों को ईद-उल-फ़ितर की दिली मुबारकबाद पेश की। उन्होंने जिलेवासियों से अपील किया कि त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रकार की पुख्ता व्यवस्थाएं की गई हैं।Bihar News To ensure that Eid festival is celebrated in a peaceful and harmonious environment, the District Magistrate, Superintendent of Police, Bettiah and other senior officials visited various areas of the city

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, विनोद कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News:-राजापाकर– प्रखंड भाजपा पदाधिकारी सहित कार्य समिति सदस्य की घोषणा मंडल अध्यक्ष माधवी सिंह के द्वारा किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने प्रशन्ता व्यक्त की है
Next: Prayagraj News:वरिष्ठ अधिकारियों ने मा0 मुख्यमंत्री जी के श्रृंगवेरपुर धाम के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों का लिया जायजा

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d