Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar News:-जिले के तीन स्वास्थ्य संस्थाओं को मिला कायाकल्प अवार्ड वैशाली 29 मार्च 2025
  • Bihar News
  • Breaking News

Bihar News:-जिले के तीन स्वास्थ्य संस्थाओं को मिला कायाकल्प अवार्ड वैशाली 29 मार्च 2025

जनवाद टाइम्स 30 March 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Bihar News:-Three health institutions of the district received the Kayakalp Award Vaishali 29 March 2025

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर

राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार, पटना द्वारा शुक्रवार को कायाकल्प अवार्ड 2024 की घोषणा की गई. इस घोषणा के तहत जिले के तीन स्वास्थ्य संस्थानों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोरौल, भगवानपुर और रेफ़रल हॉस्पिटल, लालगंज को चयनित किया गया है. प्रत्येक स्वास्थ्य संस्थान को पुरस्कार राशि के रूप में एक-एक लाख रुपए दिए जाएंगे. पुरस्कार राशि में से तीन भाग स्वास्थ्य संस्थानों के विकास के लिए खर्च होगा तथा एक तिहाई भाग संस्थान के कर्मियों के बीच वितरित किया जाएगा।Bihar News:-Three health institutions of the district received the Kayakalp Award
Vaishali 29 March 2025

उक्त आशाय की जानकारी देते हुए जिला योजना समन्वयक विकास कुमार द्वारा बताया गया की अस्पतालों में साफ सफाई एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वर्ष 2016 से यह अवार्ड स्वच्छ भारत मिशन के तहत दिया जाता हैं. यह बड़ी खुशी की बात है कि जिले के स्वास्थ्य संस्थानों को प्रतिवर्ष किसी न किसी रूप में पुरस्कार मिलते रहे हैं.

डॉ दीपक ,जिला सलाहकार गुणवत्ता विकास द्वारा इस उपलब्धि को टीमवर्क का नतीजा बताया. इस क्रम में उन्होंने डीपीएम डॉ कुमार मनोज को कुशल नेतृत्व एवं सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया. उन्होंने इस डेवलपमेंट पार्टनर पिरामल हेल्थ के सहयोग को भी सराहा एवं सहयोग के लिए जिला प्रतिनिधि दीपिका, मधुबाला और शशि को धन्यवाद ज्ञापित किया।Bihar News:-Three health institutions of the district received the Kayakalp Award
Vaishali 29 March 2025

जिले के स्वास्थ्य संस्थानों को पुरस्कृत होने की खबर से जिले के स्वास्थ्य महकमे में हर्ष का संचार हुआ हुआ है. सभी पदाधिकारी एवं कर्मी परस्पर बधाई एवं शुभकामनाएं ज्ञापित कर रहे हैं. जिले के सिविल सर्जन डॉ. श्यामनंदन, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.ब्रजेश शरण,ज़िला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. संजय दास,जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. आर के साहू, ज़िला संचारी रोग पदाधिकारी, डॉ सीता राम प्रसाद, ज़िला मलेरिया पदाधिकारी , डॉ गुड़िया,डीपीएम डॉ कुमार मनोज,जिला लेखा प्रबंधक , डॉ अमित आनंद, जिला आशा समन्वयक निभा रानी,एपिडेमियोलॉजिस्ट माहेश्वरी महेश,डिस्ट्रिक्ट आरबीएस के कोऑर्डिनेटर शयिस्ता इब्राहिम द्वारा पुरस्कृत संस्थान के चिकित्सा पदाधिकारी स्वास्थ्य प्रबंधक एवं समस्त टीम को बधाइयां प्रेषित की गई है. यशपाल मीना, ज़िला पदाधिकारी, वैशाली द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए सभी को बधाई दिये ।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News:-जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग वैशाली द्वारा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा आयोजित
Next: Bihar News:-हाजीपुर जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद मनाने को लेकर मनाने एवं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर डीएम एसपी ने जारी की जॉइंट ऑर्डर

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d