संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
ईश्वर और देवी दुर्गा के प्रति आस्था से हमारे आचरण और विचार शुद्ध होते हैं। इसके साथ ही आध्यात्मिक विचार से हमारे कर्तव्य पथ पर नयी ऊर्जा मिलने लगती है।उक्त बातें शहर के नामचीन व्यवसायी और नगर निगम की सभापति गरिमा देवी सिकारिया के पति रोहित कुमार सिकारिया ने कही।

सोमवार को नगर के बस स्टैंड के समीप जर्जर अवस्था में स्थित निमियामाई मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास करने के बाद मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं व मंदिर जीर्णोद्धार समिति के सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि एक सड़क हादसे घायल हुईं गरिमा देवी सिकारिया अपने सफल ऑपरेशन के बाद डॉक्टर के परामर्श स्वास्थ्य लाभ कर रहीं हैं। जल्दी ही वे अपने नगर निगम की आम जनता के बीच होंगी। उनके ही अनुरोध के अनुरूप यह शिलान्यास कार्य उनके प्रतिनिधि के रूप में मैंने आज सम्पन्न किया है।

इस मौके पर मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष शक्ति नाथ झा, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा, सचिव नीरज सोनकर, बबलू साह, दिनेश कुमार, रवि सिंह, रंजन कुमार, सुमन सिंह सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।