संवाददाता राजेन्द्र कुमार
राजापाकर /वैशाली : विभाग एवं राजस्व व भूमि सुधार विभाग द्वारा सशक्त एवं समृद्ध किसान बिहार की पहचान कार्यक्रम के तहत प्रखंड के सभी पंचायत में फार्मर रजिस्ट्री आईडी कार्ड बनाने हेतु तीसरे चरण का विशेष अभियान चलाया जा . यह कार्यक्रम में 2 फरवरी से 6 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे. इस दौरान पंचायत के पंचायत भवन पर प्रत्येक दिन कर्मी उपस्थित रहेंगे. साथ ही पंचायत के सभी वार्डों में विशेष संपर्क अभियान चलाकर कर्मी घर-घर जाकर किसानों का फार्म रजिस्ट्री कर रहे हैं. मंगलवार को राजापाकर उत्तरी पंचायत के वार्ड नंबर आठ में फार्मर रजिस्ट्री का काम जोर – शोर से किया गया.

किसान सलाहकार रामदयाल कुमार एवं विकास मित्र सरिता कुमारी के नेतृत्व में सर्व अमीन एवं राजस्व कर्मचारी वार्ड नंबर 8 में घर-घर जाकर किसानों का फॉर्म रजिस्ट्री किया. इस मौके पर किसान सलाहकार रामदयाल कुमार, विकास मित्र सरिता कुमारी, सर्वे अमीन नरेश कुमार, रोबिन कुमार, विकास कुमार, राजस्व कर्मचारी मुनाजिर हुसैन, किसान टुना राय, वासुदेव राय, रघुनाथ राय, गीता देवी, चांदनी देवी, विनोद कुमार आदि उपस्थित थे. इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी आनंद मौर्य ने बताया कि कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, विशेष कर प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री आईडी आवश्यक है. सभी किसान अपने पंचायत के किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक, हल्का कर्मचारी से संपर्क कर फॉर्म रजिस्ट्री आईडी कार्ड अनिवार्य रूप से बनवाएं. आईडी बनाने के लिए भूमि से संबंधित दस्तावेज स्वयं के नाम का, ऑनलाइन जमाबंदी रशीद एवं संबंधित दस्तावेज आवश्यक है. लाभुकों के आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर भी आवश्यक है. इस संबंध में किसी तरह की जानकारी के लिए प्रखंड कृषि कार्यालय बसरा में प्रखंड कृषि पदाधिकारी से संपर्क कर विशेष जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.