Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar News 850 करोड़ की लागत से बने बेतिया जीएमसीएच की बदहाली उजागर: पोस्टमार्टम हाउस के पास गंदगी का अंबार, शौचालय का पानी बह रहा परिसर में
  • Breaking News

Bihar News 850 करोड़ की लागत से बने बेतिया जीएमसीएच की बदहाली उजागर: पोस्टमार्टम हाउस के पास गंदगी का अंबार, शौचालय का पानी बह रहा परिसर में

जनवाद टाइम्स 17 May 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Bihar News The plight of Bettiah GMCH, built at a cost of 850 crores, exposed: Piles of garbage near the post-mortem house, toilet water flowing in the premises

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिम चंपारण।

850 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) की जमीनी हकीकत चौंकाने वाली है. एक ओर जहां सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े-बड़े दावे करती है .वहीं दूसरी ओर इस अत्याधुनिक अस्पताल में मूलभूत स्वच्छता का घोर अभाव देखने को मिल रहा है।Bihar News The plight of Bettiah GMCH, built at a cost of 850 crores, exposed: Piles of garbage near the post-mortem house, toilet water flowing in the premises

हाल ही में अस्पताल परिसर की एक तस्वीर सामने आई है .जिसमें पोस्टमार्टम हाउस के मुख्य द्वार के बाहर कचरे का ढेर और बहता गंदा पानी साफ नजर आ रहा है .जानकारी के अनुसार, यह गंदा पानी अस्पताल परिसर में स्थित शौचालय से निकलता है .जो सीधा पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जमा हो रहा है .इससे वहां आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस जगह पर अक्सर सूअर और अन्य जानवर देखे जाते हैं .जो संक्रमण और बीमारियों को बढ़ावा दे सकते हैं .हैरानी की बात यह है कि अस्पताल प्रशासन इस स्थिति से पूरी तरह वाकिफ होने के बावजूद आंखें मूंदे बैठा है .रोजाना सैकड़ों लोगों की आवाजाही होती है. इस अस्पताल में गंदगी और बदबू से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि इतनी भारी भरकम लागत से बने अस्पताल में ऐसी अव्यवस्था क्यों? क्या निर्माण कार्यों में गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार ने इस हालत को जन्म दिया है?Bihar News The plight of Bettiah GMCH, built at a cost of 850 crores, exposed: Piles of garbage near the post-mortem house, toilet water flowing in the premises

अस्पताल प्रशासन की चुप्पी और लापरवाही पर अब सवाल उठने लगे हैं .लोगों की मांग है कि इस गंभीर समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए .ताकि मरीजों और आम जनता को सुरक्षित और स्वच्छ माहौल मिल सके।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News जिलाधिकारी के जनता दरबार में 75 मामलों की हुई सुनवाई
Next: Bihar News-राजापाकर– प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप जायसवाल का प्रखंड क्षेत्र के बेलकुंडा चौक पर फूलमाला पहनकर भव्य स्वागत किया गया 

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d