संवाददाता-राजेन्द्र सिह
हाजीपुर वैशाली।आज दिनांक14/04/2021को बाबा साहब डाँ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर समाहरणालय अवस्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन पुष्प जिलाधिकारी उदिता सिह द्बारा अर्पित किया गया।
जिलाधिकारी महोदया ने कहा कि समाज के निर्माण, संविधान निर्माण एवं राष्ट के विकास मे बाबा साहब के योगदानों को हमेशा याद किया जाएगा।बाबा साहब के बताए हूए रास्ते सभी के लिए अनुकरणीय है।
उक्त मौके पर जिलाधिकारी महोदया, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता आदि अन्य जिलास्तरीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी किया माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किया।