Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar News :  नगर निगम क्षेत्र के चौतरफा विकास से चुकता करना है जनता के अपार समर्थन का कर्ज:गरिमा
  • Breaking News

Bihar News :  नगर निगम क्षेत्र के चौतरफा विकास से चुकता करना है जनता के अपार समर्थन का कर्ज:गरिमा

जनवाद टाइम्स 19 January 2023

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Bihar News :  नगर निगम क्षेत्र के चौतरफा विकास से चुकता करना है जनता के अपार समर्थन का कर्ज:गरिमा

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

अपना पदभार ग्रहण करने के साथ ही नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया एक्शन मोड में उतर आईं हैं।मंगलवार को पहले पहल अपने चेंबर में पहुंचने के साथ ही उन्होंने विकास कार्यों में गुणवत्ता और तेजी का निर्देश दिया। वही बुधवार को नगर निगम क्षेत्र की कुल 63,15,941 लागत वाली आधे दर्जन विकास योजनाओं का कार्यादेश नगर आयुक्त शंभू कुमार की उपस्थिति में ई टेंडरिंग प्रक्रिया के तहत चयनित संवेदकों को सौंपा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र का चौतरफा विकास उनकी पहली और आखिरी प्राथमिकता है।Bihar News :  नगर निगम क्षेत्र के चौतरफा विकास से चुकता करना है जनता के अपार समर्थन का कर्ज:गरिमा

जनता के अपार समर्थन का कर्ज उनको चौतरफा विकास से चुकता करना है। इसकी शुरुआत वे नगर निगम क्षेत्र की आधे दर्जन बदहाल नई पीसीसी सड़क और नाला के निर्माण का कार्यादेश देकर कर रहीं हैं। इसमें वार्ड 22 में 15.24 लाख रुपए की लागत से केआर स्कूल गेट से शेष नाथ प्रसाद लॉज तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य शामिल है। इसी प्रकार वार्ड नंबर 22 में 5.41 लाख रु. से एजी मिशन स्कूल गेट से कोहडा नदी पुलिया तक पीसीसी से सड़क निर्माण कार्य शामिल है। वहीं नगर निगम कार्यालय के गेट से पश्चिम दिशा में बाउंड्री के अंतिम छोर तक 3.14 लाख रु. से पीसीसी सड़क निर्माण का कार्यादेश शामिल है। वही वार्ड 25 में 15.49 लाख रु. से भोला शंकर साह के घर से श्रीहनुमान मंदिर के सामने से होते हुए राहुल कुमार के घर तक सड़क एवं नाला निर्माण का कार्यादेश दिया गया है। वही वार्ड संख्या 4 में 2.71 रु. से कृष्णनंदन के घर से बौद्धि माई स्थान के सामने पुल तक नाला निर्माण कार्य का कार्यादेश सौंपा गया। इधर वार्ड 24 में 21.15 लाख रु. से प्रगति नगर में शहीद इकबाल के घर से कब्रिस्तान के गेट तक एवं एहतसामुल के घर से कब्रिस्तान के बाउंड्री तक एवं नवल किशोर पांडे के घर से अफरोज नैयर के घर होते हुए एहत सामुल हक के घर तक सड़क एवं नाला निर्माण कार्य का कार्यादेश ई टेंडर की प्रक्रिया के आधार पर चयनित संवेदकों को महापौर श्रीमती सिकारिया द्वारा नगर निगम के अपने कार्यालय कक्ष में सौंपा सौंपा गया।Bihar News :  नगर निगम क्षेत्र के चौतरफा विकास से चुकता करना है जनता के अपार समर्थन का कर्ज:गरिमा

इस अवसर पर उन्होंने यह भी बताया कि विकास कार्यों के क्रम में लोगों की बुनियादी जरूरत से जुड़ी समस्याओं के निदान को पहली प्राथमिकता मिलेगी। उसमें भी नगर निगम क्षेत्र के विस्तार में पहली बार शहरी क्षेत्र घोषित क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने आगामी बरसात को देखते हुए सभी संवेदको को गुणवत्ता पूर्वक कार्य नियत समय पर करने का निर्देश दिया।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Prayaagraj News: जिलाधिकारी ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती (23 जनवरी) को भव्य रूप से आयोजित किए जाने के दिए निर्देश
Next: Bihar News पुलिस अधीक्षक ने पुरुषोत्तमपुर थाना का किया निरीक्षण 

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d