संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
पुलिस कार्यालय बेतिया में जिले से आए विभिन्न थाना क्षेत्रों के पीड़ितों से पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा अपने कार्यालय में मिले। सभी आए फरियादियों से एक एक कर उनकी समस्याओं को सुना और आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित थानों के थानाध्यक्ष को सीधे सम्पर्क कर तत्काल कार्यवाही का निर्देश भी दिया। साथ ही आवेदनकर्ताओं से झूठे व पारिवारिक कलह को आधार बनाकर किसी को भी नहीं फंसाने की भी अपील करते नजर आए। वहीं कुछ कार्यवाही नहीं होने के कारण आवेदनकर्ता के बार बार आने को लेकर थानाध्यक्षों को फटकार भी लगाया। साथ ही आए फरियादियों को संबंधित थाना जाकर मिलने का भी निर्देश दिया। वहीं एक भूमि विवाद में थानाध्यक्ष को फटकार लगाते हुए पार्टी बनकर काम नहीं करने का और किसी भी भूमि विवाद की पंचायती थाना में नहीं करने का भी सख्त निर्देश दिया। सभी प्राप्त आवेदनों पर विधि सम्मत कार्यवाही करने की निर्देश थानाध्यक्षों को देते हुए आवेदनकर्ताओं को पुलिस की कार्यवाही तक सहयोग व धैर्य बनाए रखने को कहा गया।

जनता की शिकायतों को सुनने के समय पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय आलोक कुमार भी उपस्थित रहें और पुलिस अधीक्षक से मिले निर्देश के आलोक में संबंधित थानों को निर्देश देते रहें।
