संवाददाता राजेन्द्र कुमार हाजीपुर वैशाली। महनार के पूर्व विधायक उमेश कुशवाहा को जदयू का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर राजापाकर जदयू कार्यकताओं ने खुशी का इजहार किया है।कार्यकर्ताओं एवं आम लोगो ने हर्ष व्यक्त करते हूए माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिन्हा निवर्तमान प्रदे अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण को बधाई देते हूए कृतज्ञता प्रकट की है।

सोमवार को राजापाकर प्रखंड के जदयू कार्यकर्ताओं ने नव मनोनीत जदयू प्रदेश अध्यक्ष श्री कुशवाहा के आवास पर जाकर उन्हें बधाई दिया।राजनीतिक जीवन मे क्ई उतार चढाब रहा है लेकिन पार्टी के प्रति वफादार एवं संगठन को मजबूत बन बनाने मे सक्रिय भूमिका निभाने को लेकर राजापाकर जदयू प्रखंड अध्यक्ष चंद्र किशोर सिह,युवा प्रखंड प्रवक्ता दिलीप कुमार.झा,वकील राय ,देवेन्द्र प्रसाद, नथुनी सिह,रंजन सिह,जयपत सिह आदि का नाम शामिल है।