संवाददाता राजेन्द्र कुमार
वैशाली /राजापाकर
ऑपरेटर के हड़ताल से प्रखंड एवं अंचल के सभी ऑनलाइन कार्य बुरीज्ञ तरह प्रभावित हो गए हैं .डाटा एंट्री ऑपरेटरो ने बताया कि जब तक उनकी 11 सूत्री मांगों को पूरा किया नहीं जाएगा तब तक वह काम पर नहीं लौटेंगे।

ऑपरेटर ने बताया कि वे काफी समय से कम मानदेय पर काम कर रहे हैं जिससे उनके परिवार का भरण पोषण नहीं हो सकता. राज कर्मियों की तरह उन्हें स्थाई एवं अन्य सुविधाएं नहीं मिल रही है. वहीं प्रखंड कार्यालय में गौरव कुमार से ऑपरेटर के हड़ताल पर चली जाने से हो रही समस्याओं के संबंध में बात करने पर बताया कि कार्यालय के कार्य पर आंशिक प्रभाव पड़ा है. सरकारी चिट्ठीया की प्रतिदिन 30- 40 कॉपी टाइपिंग एवं ऑनलाइन कार्य होते थे जो बाधित है. सारा काम मुझे ही करना पड़ रहा है .वहीं राजस्व कर्मचारी भी सभी मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लगे हुए हैं. इससे सभी कार्य अंचल का और प्रभावित हो रहा है. कंप्यूटर पर कागज अपलोड करने में परेशानी हो रही है. बीडियो आनंद प्रकाश ने बताया कि अभी मतदाता पुनरक्षण कार्य चल रहा है . सारे बीएलओ के कार्य ऑनलाइन जिला में रिपोर्ट करने होते हैं।
ऑपरेटर के हड़ताल पर जाने से परेशानी हुई है. प्रखंड कार्यालय से हड़ताल पर गए ऑपरेटर में अविनाश कुमार, नवीन कुमार, संजीव कुमार, संगम कुमार, शेखर कुमार, रूपा कुमारी सहित अन्य शामिल हैं।