संवाददाता राजेन्द्र कुमार
वैशाली /राजापाकर
उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत. रविवार को दोपहर में अचानक तेज आंधी और बारिश ने एक और जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिया वहीं दूसरी ओर किसानों के चेहरे भी खिल उठे. ज्ञात हो की तेज धूप और प्रचंड गर्मी से आम लोग जहां परेशान थे वहीं किसानों की खेती में भी काफी कठिनाई हो रही थी।

एक और जहां धान का बिचड़ा क्यारी में ही झुलस रहा था वहीं दूसरी ओर खेतों में भी दरारें आ गई थी. लेकिन जोरदार बारिश होने से किसानों ने लिया राहत की सांस. किसान रमेश राय, प्रदीप राय सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि आषाढ़ मास बीत गए अब सावन मास भी आ गया लेकिन बारिश नहीं होने से धान की रोपाई प्रभावित हो रही है. धान की रोपाई का समय बीत रहा है. जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है. वही आज हुई बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली है।

किसानों को उम्मीद जगी है कि अभी भी अगर लगातार बारिश हो तो कुछ हद तक घना की खेती संभव है. वहीं किसान सीताराम राय, सुनील कुशवाहा, प्रेम राय, दिनेश सिंह आदि ने क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की है।