संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
वैशाली /राजापाकर । अमर शहीद बंसी चाचा शहादत दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर कानून हलवाई समाज के दर्जन दर्जनों लोग उपस्थित हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कानून हलवाई समाज को जनसंख्या के अनुसार सत्ता में भागीदारी नहीं है. उन्होंने संख्या के अनुसार राजनीतिक भागीदारी की बात कही. उन्होंने समाज के लोगों को पटना में आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में भाग लेने की अपील की. तथा कहा कि कानून हलवाई समाज को संख्या के अनुसार राजनीतिक हिस्सेदारी मिलनी चाहिए. लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है. जिससे समाज के लोगों में झोभ व्याप्त है. बैठक में अन्य वक्ताओं ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किया. मौके पर उपस्थित जितेंद्र गुप्ता, गंगा साह, शत्रुघ्न गुप्ता, ब्रजकिशोर गुप्ता, विश्वनाथ साह, डॉक्टर मनोज साह, लक्ष्मण साह आदि लोगों ने कहा कि राजनीतिक भागीदारी के लिए आपस में भेदभाव मीटा कर एकता जरूरी है. अमर शहीद बंसी चाचा की शहादत पूरे देश में के लोग जानते हैं।
समाज के लोगों की भारी संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने का आहवान किया गया. ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके. मौके पर उपस्थित ओमनाथ गुप्ता, ब्रजकिशोर गुप्ता, ओंकारनाथ गुप्ता, रामनाथ शशि, विश्वनाथ साह, डॉक्टर मनोज साह लक्ष्मण साह, अनिल साह, भगवान लाल साह, मुखिया संजय राम, सरपंच अमरनाथ भगत द्वारा मंत्री महोदय को अंग वस्त्र एवं माला पहनकर भाव स्वागत किया गया।