संवाददाता राजेन्द्र कुमार
वैशाली /राजापाकर
मौके पर प्रखंड के सभी प्रिंट मीडिया एवं विभिन्न चैनलों के पत्रकार उपस्थित हुए. सभी लोगों ने उनके तैल चित्र पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दिया।

मौके पर प्रखंड के वरिष्ठ पत्रकार संतोष कुमार वर्मा ने कहा कि हमारे परम प्रिय मित्र स्वर्गीय रामनाथ विद्रोही के निधन से हम सभी पत्रकार बंधु आहत है. उन्होंने अपना सारा जीवन पत्रकारिता के क्षेत्र में बिताया.अपने जीवन काल में वे विभिन्न प्रिंट मीडिया समाचार पत्रों में कार्य किया एवं गोरौल टाइम्स अपना चैनल भी चला कर खबर के माध्यम से लोगों में अपनी पहचान बनाई. उनकी कमी को निकट भविष्य में भरपाई नहीं की जा सकती।

हम सभी पत्रकार उनके निधन से आहत है. भगवान उनके आत्मा को शांति प्रदान करें. मौके पर उपस्थित पत्रकार बंधुओ में संतोष कुमार वर्मा, नीरज कुमार, कालेश्वर कुमार साह, मनीष कुमार, सुबोध पटेल, राजेंद्र सिंह, संजय कुमार श्रीवास्तव सहित अनेक लोग शामिल हैं।