संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
वैशाली /राजापाकर ।
आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिले में प्रशासनिक तैयारी तेज कर दी गई है। इसको लेकर शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है।मंगलवार को प्रथम दिन राजा पाकर थाना में 15 शास्त्रों का सत्यापन किया गया है। मालूम हो कि जिलाधिकारी के निर्देश पर थाना में दंडाधिकारी और थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

थाना में प्रतिदिन थाना अध्यक्ष और प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी थाना परिसर में शास्त्र भौतिक सत्यापन सुबह 10:00 बजे से लेकर संध्या 4:00 बजे तक करेंगे।आगामी 15 फरवरी के संध्या 4:00 बजे तक शास्त्र सत्यापन होगा ।निर्धारित तिथि 13 से 15 फरवरी तक शास्त्र का भौतिक सत्यापन नहीं करने पर शास्त्र अवैध करार दिया जाएगा।