संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर वैशाली।बिदुपुर-त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे बिदुपुर प्रखंड अतर्गत जिला परिषद क्षेत्र संख्या 31मे भाजपा पश्चिम मंडल के कंचनपुर शक्ति केन्द्र पर भाजपा कार्यकर्ता ओ की बैठक मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार की अध्यक्षता एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा हरेश कुमार सिह के संचालन मे बैठक आयोजित की गई।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे राघोपुर विधानसभा प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष मुजफ्फरपुर अरविंद सिह ने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी सहमति से मंडल की कोर कमिटी द्बारा मजबूत उम्मीदवार जिला परिषद क्षेत्र मे चयन कर मजबूती से भाजपा समर्थित प्रत्याशी को चुनाव जिताने की अपील की ।तथा बुथ स्तर तक संगठन की मजबूती पर बल दिया।कार्यक्रम मे उपस्थित पूर्व विधायक राघोपुर सतीश कुमार ने संबोधित करते हूए कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार ग्राम पंचायत के माध्यम से आम लोगो़ को लाभन्वित करने को क्ई योजनाएं चला रही है।जिसकी जानकारी आक्ष लोगो़ को देने की जिम्मेदारी भाजपा कार्यकर्ताओं की है।कार्यक्रम संचालन करते हूए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा हरेश कुमार सिह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिला परिषद चुनाव मे पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान स्थानीय स्तर पर बढाने का काम किया. है।इस अवसर पर अंजनी सिह, किरण गुप्ता, आनंदी सिह,सावन सिह राजपूत, बलराम खत्री, रवि चौरसिया, परमानंद यादव,सतेन्द्र कुशवाहा, सुरेंद्र गुप्ता सहित काफी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपस्थित दर्ज की।कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर तथा वंदेमातरम के गायन से किया गया।एवं पंचायतीराज मंच मंडल अध्यक्ष द्बारा आगंतुकों का स्वागत अंग वस्त्र एवं माला पहनकर किया गया।धन्यवाद ज्ञापन किरण गुप्ता ने किया।