Bihar NewsBreaking News

Bihar News : राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया.

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

राजापाकर  /वैशाली

इसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इस अवसर पर केसीआई विद्यालय राजापाकर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विद्यालय परिसर में दौड़, कबड्डी,खो-खो, लंबी कूद सहित कई प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विद्यालय प्रशासन ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया.विद्यालय के खेल शिक्षक महेंद्र राय ने बच्चों को खेलों का महत्व बताते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जीवन का अहम हिस्सा है. खेल से बच्चों में न केवल शारीरिक विकास होता है बल्कि टीम भावना और आत्मविश्वास भी बढ़ता है.इसी तरह प्रखंड क्षेत्र के अन्य विद्यालयों में भी खेल दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया.

जनवाद टाइम्स इटावा

SEO Editor & Bureau Chief Etawah