Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar News-भाकपा माले के आह्वान पर 2 मार्च 2025 को पटना गांधी मैदान में आयोजित बदलो बिहार महाजुटान में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में आज लालगंज,अक्षयवटराय नगर रेलवे स्टेशन से सैकड़ों लोग रवाना हुए
  • Bihar News
  • Breaking News

Bihar News-भाकपा माले के आह्वान पर 2 मार्च 2025 को पटना गांधी मैदान में आयोजित बदलो बिहार महाजुटान में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में आज लालगंज,अक्षयवटराय नगर रेलवे स्टेशन से सैकड़ों लोग रवाना हुए

जनवाद टाइम्स 2 March 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Bihar News- On the call of CPI ML, hundreds of people left from Lalganj, Akshayvatrai Nagar railway station today to join the Badlo Bihar Mahajutan organized at Patna Gandhi Maidan on March 2, 2025.

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर। लालगंज बाजार में जुलुस निकालने के बाद प्रेमा के नेतृत्व में सैकड़ो महिलाओं ने ट्रेन पकड़ने के लिए हाजीपुर कुच किया, तो राम पारस भारती के नेतृत्व में, सैकड़ो लोगों ने लालगंज रेलवे स्टेशन से हाजीपुर के लिए कुच किया।

Bihar News- On the call of CPI ML, hundreds of people left from Lalganj, Akshayvatrai Nagar railway station today to join the Badlo Bihar Mahajutan organized at Patna Gandhi Maidan on March 2, 2025.भगवानपुर रेलवे स्टेशन से पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने ट्रेन से पटना कुच किया। अक्षयवटराय नगर रेलवे स्टेशन से अरविंद ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने पटना के लिए प्रस्थान किया। इस रेलवे स्टेशन पर पार्टी जिला सचिव विशेश्वर प्रसाद यादव की मौजूद थे। आज विभिन्न गाड़ियों से लगभग 4 हजार पुरुष महिला प्रस्थान कर चुके हैं। पटना जाने का सिलसिला रात और कल सुबह तक जारी रहेगा। वैशाली जिला से 10000 से ज्यादा लोगों के पटना पहुंचने की संभावना है। जिला सचिव ने बताया कि भाजपा जदयू की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। यह सरकार जनता से वादा खिलाफी कर रही है। 6000 मासिक आय से काम वाले महा गरीबों को लघु उद्यमी योजना से 2/2 लाख रुपया आर्थिक सहायता करने, सभी गरीबों को पांच-पांच डिसमिल आवासीय जमीन देने, पक्का मकान देने का इनका वादा जुमला साबित हो रहा है।

Bihar News- On the call of CPI ML, hundreds of people left from Lalganj, Akshayvatrai Nagar railway station today to join the Badlo Bihar Mahajutan organized at Patna Gandhi Maidan on March 2, 2025. पक्का मकान के सर्वे के नाम पर गरीबों से मोटी राशि उगाही जा रही है। किसी भी स्कीम वर्कर को यह सरकार गुजारा करने लायक मानदेय नहीं दे रही है। आउटसोर्सिंग पर बहाल युवाओं को मात्र डेढ़ साल में ही हटाया जा रहा है। विद्यालय के रात्रि प्रहरियों को 18 महीने से₹1 भी नहीं दिया गया है। बिहार का पूरा कमेरा वर्ग परेशान है। एससी एसटी ओबीसी के लिए 65% आरक्षण के फैसले को संविधान के नवमी अनुसूची में दर्ज नहीं किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का कर्ज माफ नहीं हो रहा है। कर्ज से परेशान महिलाएं आत्महत्या कर रही हैं। महिला सम्मान निधि योजना शुरू कर₹3000 महीना देने की मांग सरकार पूरा नहीं कर रही है। सहारा निवेशकों को पैसा वापस नहीं दिलवाया जा रहा है,ऐसी स्थिति में बिहार की उत्पादक शक्तियों ने तमाम तरह के आंदोलनकारी ने बदलो बिहार महाजुटान का आयोजन किया है। जिसमें भारी संख्या में वैशाली जिला से लोग आज ही पटना प्रस्थान करना शुरू कर दिये है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: BiharNews नगर निगम के सभी 46 वार्डों में अब आउट सोर्सिंग एजेंसी से साफ सफाई के लिए करें 17 मार्च तक आवेदन:गरिमा
Next: Bihar News-तन्मयता से पढाएं, बेहतर माहौल बनाएं : डीएम 

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d