Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • State News
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar News-वृद्धा आश्रम, योग केंद्र , छठ पूजा के लिए सरकारी जमीन पर पोखर निर्माण, ये कुछ आकांक्षाएं हैं जिसकी मांग महिला संवाद में ग्रामीण महिलाओं के द्वारा की जा रही है
  • Bihar News
  • Breaking News

Bihar News-वृद्धा आश्रम, योग केंद्र , छठ पूजा के लिए सरकारी जमीन पर पोखर निर्माण, ये कुछ आकांक्षाएं हैं जिसकी मांग महिला संवाद में ग्रामीण महिलाओं के द्वारा की जा रही है

जनवाद टाइम्स 10 May 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Bihar News-Old age home, yoga center, construction of pond on government land for Chhath Puja, these are some aspirations which are being demanded by rural women in Mahila Samvad

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर
दरअसल महिला संवाद का आयोजन पूरे जिला में सभी प्रखंडों में किया जा रहा है, जिसमें महिलाएं सरकार से मिलने वाले लाभ के अलावा आकांक्षाएं भी रख रही है। इसका संकलन किया जा रहा है, ताकि उस पर कार्य किया जा सके।Bihar News-Old age home, yoga center, construction of pond on government land for Chhath Puja, these are some aspirations which are being demanded by rural women in Mahila Samvad

महिलाओं से संबंधित योजनाओं के बारे में महिला को बताने एवं महिलाओं की सरकार से क्या अपेक्षाएं है उसको संकलित कर उस पर नीतिगत निर्णय लेने के लिए महिला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत 18 अप्रैल से पूरे राज्य में किया गया।

वैशाली जिला में 2468 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यकम का संचालन हो रहा है | 21 महिला संवाद रथ पूरे जिले में चल रही है। ये गाड़ियाँ एलईडी स्क्रीन, वीडियो फिल्म, सेल्फी प्वाइंट, स्टैंडी, लीफ्लेट्स, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधाओं से लैस है |

एक दिन में जिला में 42 कार्यक्रम हो रहे हैं , जिसमें बड़ी संख्या में जीविका से जुड़ी हुई एवं गैर जीविका की महिलाएं शामिल हो रही हैं।

एक कार्यक्रम में प्रतिदिन लगभग 8 हजार महिलाएं शामिल हो रही है।

अभी तक कुल 902 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ है, जिसमें लगभग तीन लाख से अधिक ग्रामीण महिलाओं ने हिस्सा लिया है।

आज महिला संवाद का आयोजन जिला में कुल 42 स्थानों पर किया गया, जिसमें 7500 से ज्यादा महिलाएं विभिन्न स्थानों पर आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल हुई।

ग्रामीण महिलाएं इस कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर रही है, जिससे की आगे चलकर उसका समुचित लाभ ले सकें। इसके साथ ही महिलाओं से सुझाव को भी लिया जा रहा है कि व्यकतिगत अथवा सार्वजानिक हित में और सरकार से क्या अपेक्षाएं रखती है।

सुझावों को संकलित कर प्राथमिकता निर्धारण की जा रही है और उसका दस्तावेजीकरण किया जा रहा है। आगे उसे जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार को भेजा जाएगा, ताकि उसपर विचार कर नीतिगत निर्णय लिया जा सके।Bihar News-Old age home, yoga center, construction of pond on government land for Chhath Puja, these are some aspirations which are being demanded by rural women in Mahila Samvad

महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा अभी तक लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की जानकारी ऑडियो विजुअल के माध्यम से महिलाओं को दी जा रही है | इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण के दिशा में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी लीफ्लेट्स के माध्यम से दिया जा रहा है | जिसे सभी महिलाएं पढ़कर जानकारी प्राप्त कर रही है | साथ ही माननीय मुख्यमंत्री का महिलाओं के नाम संदेश पत्र को भी सभी महिलाएं पढ़ रही है | इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित महिलाएं अपना अनुभव भी साझा कर रही है कि अमुक योजना से किस प्रकार उनके जीवन में परिवर्तन आया है | प्रखंड हाजीपुर के रौनक जीविका महिला ग्राम संगठन में आयोजित महिला संवाद में सुलेखा देवी सुकन्या समृधि योजना से प्राप्त लाभ की है , रेणु देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है , अनीता देवी को छात्रवृत्ति योजना का लाभ, पूनम देवी को सतत जीविकोपार्जन योजना से बकरी मिला है। कौशल्या देवी को साईकिल योजना का लाभ मिला है ।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News 20 मई की अखिल भारतीय आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए एक्टू ने किया बैठक
Next: Bihar News- 10 मई (शनिवार)को जिले के 16 प्रखण्डों के 136 महादलित टोलों में विशेष विकास शिविर का होगा आयोजन

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d