Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar News परीक्षा की शुचिता बनी रहे, सुनिश्चित करेंगे पदाधिकारी : डीएम
  • Bihar News
  • Breaking News

Bihar News परीक्षा की शुचिता बनी रहे, सुनिश्चित करेंगे पदाधिकारी : डीएम

जनवाद टाइम्स 30 January 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Bihar News Officers will ensure that the purity of the exam is maintained: DM

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।

लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई
इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 को लेकर जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने की जॉइंट ब्रीफिंग

इटरमीडिएट परीक्षा 2025 के सफल और कदाचार मुक्त संचालन हेतु जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा और पुलिस अधीक्षक श्री ललित मोहन शर्मा ने इंटर परीक्षा में प्रतिनियुक्त सभी मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी एवं केंद्र अधीक्षकों के साथ समाहरणालय

सभाकक्ष में जॉइंट ब्रीफिंग की।

जिला पदाधिकारी ने कहा की परीक्षा कार्य में लगे सभी दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी परीक्षा की शुचिता मजबूती से बरकरार रखेंगे। किसी भी स्तर पर लापरवाही दिखने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सभी तीन लेयर में अच्छी तरह से तलाशी करेंगे। उन्होंने कहा के प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, इनविजिलेटर परीक्षा केंद्र के भीतर किसी भी हालत में मोबाइल नहीं ले जाएंगे। परीक्षा केंद्र पर जो भी स्टाफ होंगे, सभी आईकार्ड के साथ होंगे।

Bihar News Officers will ensure that the purity of the exam is maintained: DM
सभी केंद्र अधीक्षक, मजिस्ट्रेट, पुलिस बल समय पर अपने प्रतिनियुक्ति स्थान पर पहुंच जाएंगे।इसके पहले शिक्षा विभाग के पदाधिकारी ने बताया कि जिन परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट जाएगी, वे अप्रैल में फिर से परीक्षा दे सकते हैं।

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025
1 फरवरी से 15 फरवरी तक दो पालियों में आयोजित की गई है।
प्रथम पाली पूर्वाह्न 9:30 से अपराह्न 12:45 तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 2:00 बजे से अपराह्न 5:15 तक है।

प्रथम पाली परीक्षा के लिए पूर्वाह्न 9:00 तक तथा द्वितीय पाली परीक्षा के लिए अपराह्न 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर जाना है।

जिले के कुल 69 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हो रही है, इसमें हाजीपुर अनुमंडल में 51, महुआ में 14 और महनार अनुमंडल में 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

विधि व्यवस्था बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संचालन करने हेतु प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक, जोनल मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है।
सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को पूर्वाह्न 7:30 बजे तक अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंच जाना है।

केंद्र अधीक्षक और इनविजलेटर को सुबह 7:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाना है।

परीक्षार्थियों के लिए जूता मोजा पहन कर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना वर्जित है।
सदन तलाशी के पास ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश मिलेगा।परीक्षा केंद्र के 500 गज की दूरी तक धारा 144 लागू रहेगा।Bihar News Officers will ensure that the purity of the exam is maintained: DM

इंटर परीक्षा को लेकर समाहरणालय स्थित सभागार में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष संख्या है 06224- 260 220

जॉइंट ब्रीफिंग में एडीएम श्री
विनोद कुमार सिंह, एडीएम (आपदा) श्री अरुण कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त श्री कुंदन कुमार, तीनों अनुमंडलों के एसडीएम,
जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी समेत सभी डेप्युटेड मजिस्ट्रेट पुलिस अधिकारी, केंद्र अधीक्षक मौजूद रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:योगी सरकार की एम्बुलेंस सेवा बनी महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की लाइफलाइन,लोगों की जान बचाने के लिए एम्बुलेंस ने लगाए गए 100 से अधिक राउंड
Next: Bihar Newsभाकपा माले ने बापू की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d