Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar news नोट डबलिंग, नकली सिक्का एवं जाली नोट का कारोबारी सरगना सहित गिरफ्तार
  • Breaking News

Bihar news नोट डबलिंग, नकली सिक्का एवं जाली नोट का कारोबारी सरगना सहित गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 4 July 2022

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बेतिया पुलिस ने मुफ्फसिल थाना के मनुआपुल ओपी अंतर्गत खैरटिया गांव में छापेमारी कर नोट डबलिंग, जाली नोट एवं नकली सोने के सिक्के का कारोबार करने वाले गिरोह के सरगना सहित दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

उक्त जानकारी देते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मनुआपुल ओपी क्षेत्र के खैरटिया गांव में सतेन्द्र पांडेय के घर पर अपराधी प्रवृत्ति के लोग एकत्र हुए हैं। जो नोट डबलिंग एवं नकली सोने का सिक्का का खरीद बिक्री करने तथा जाली नोटों के कारोबार हेतु इक्ट्ठा हुए हैं। सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षु डीएसपी सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी का निर्देश दिया।

उक्त निर्देश का पालन करते हुए टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए छापेमारी कर सतेन्द्र पांडेय 60 वर्ष पिता स्वर्गीय परशुराम पांडेय एवं मुकेश पांडेय 62 वर्ष पिता स्वर्गीय लखमीर पांडेय दोनों खैरटिया गांव को धर दबोचा। पुलिस ने उनके पास से 2 लाख 54 हजार 600 भारतीय रूपया, 5 एटीएम कार्ड, 320 पीस पीला रंग का नकली सिक्का, 3 पीस सोने जैसा सिक्का, एक सोने जैसा कुंदन लिखा 5 ग्राम का लाॅकेट, दो मोबाइल, 355 नेपाली रूपया, 1 आधार कार्ड तथा 1 पैन कार्ड बरामद किया है।

उक्त संबंध में मनुआपुल ओपी कांड संख्या 532/22 दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि नोट डबलिंग व जाली नोट का कारोबार करने वाले गिरोह का सरगना सतेन्द्र पांडेय ही है। जिसका पूर्व से अपराधिक इतिहास भी रहा है।

गठित छापेमारी टीम में मनुआपुल ओपी प्रभारी मो अलाउद्दीन, तकनीकी सेल प्रभारी राजीव कुमार रजक, बानुछापर ओपी प्रभारी संजीव कुमार, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक राहुल सिंह एवं सहायक अवर निरीक्षक राम बाबू चौधरी आदि शामिल थे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Prayagraj News : जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं
Next: Prayagraj News :ई-रिक्शा चालक का कैंसर पीड़ित बच्चा बना एक दिन के लिए ADG, अधिकारियों को दिया जरूरी दिशा निर्देश

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d