संवाददाता राजेन्द्र कुमार
वैशाली /हाजीपुर
महिला संवाद कार्यक्रम महिलाओं से संबंधित योजनाओं के बारे में महिला को बताने एवं महिलाओं की सरकार से क्या अपेक्षाएं है उसको संकलित कर उस पर नीतिगत निर्णय लेने के लिए महिला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत 18 अप्रैल से पुरे राज्य में किया गया था ।

वैशाली जिला में 2468 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यकम का संचालन हो रहा है | 21 महिला संवाद रथ पुरे जिले में चल रही है | ये गाड़ियाँ एलईडी स्क्रीन, वीडियो फिल्म, सेल्फी प्वाइंट, स्टैंडी, लीफ्लेट्स, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधाओं से लैस है | जिसमें बड़ी संख्या में जीविका से जुड़ी हुई एवं गैर जीविका की महिलाएं शामिल हो रही है | एक कार्यक्रम में प्रतिदिन लगभग 7 हजार महिलाएं शामिल हो रही है | अभी तक कुल 945 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ है जिसमें लगभग 3 लाख ग्रामीण महिलाओं ने हिस्सा लिया है। आज महिला संवाद का आयोजन जिला में कुल 42 स्थानों पर किया गया | जिसमें 7800 से ज्यादा महलाएं विभिन्न स्थानों पर आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल हुई | ग्रामीण महिलाएं इस कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर रही है जिससे की आगे चलकर उसका समुचित लाभ ले पाएगी । इसके साथ ही महिलाओं से सुझाव को भी लिया जा रहा है कि व्यकतिगत अथवा सार्वजानिक हित में और सरकार से क्या अपेक्षाएं रखती है ।
सुझावों को संकलित कर प्राथमिकता निर्धारण की जा रही है और उसका दस्तावेजीकरण किया जा रहा है | आगे उसे जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार को भेजा जाएगा ताकि उसपर विचार कर नीतिगत निर्णय लिया जा सके | महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा अभी तक लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की जानकारी ऑडियो विजुअल के माध्यम से महिलाओं को दी जा रही है | इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण के दिशा में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी लीफ्लेट्स के माध्यम से दिया जा रहा है | जिसे सभी महिलाएं पढ़कर जानकारी प्राप्त कर रही है | साथ ही माननीय मुख्यमंत्री का महिलाओं के नाम संदेश पत्र को भी सभी महिलाएं पढ़ रही है | इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित महिलाएं अपना अनुभव भी साझा कर रही है कि अमुक योजना से किस प्रकार उनके जीवन में परिवर्तन आया है ।

छात्रवृति योजना, प्रधान मंत्री आवास योजना, जीविका, सतत् जीविकोपार्जन योजना, सुकन्या योजना आदि से लाभ प्राप्त लाभार्थी अपना अनुभव साझा की । इसके अलावा महिलाओं की आकांक्षाएं भी सुनी जा रही है | जिसमें पेंशन में वृद्धि, पापड़, अचार उद्योग का निर्माण , जीविका भवन, दीदी अधिकार केंद्र की स्थापना, सड़क, पानी , पुस्तकालय, आदि का माँग की है ।