संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
सारण/सोनपुर ।
सोनपुर 6 महिला परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में कुल 2845 परीक्षार्थियों में से 32 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
सोनपुर । इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को सोनपुर में दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। सोनपुर के 6 महिला परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में कुल 2845 परीक्षार्थियों में से 32 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि दोनों पालियों में 2813 परीक्षार्थी उपस्थित रहे । उक्त बात की जानकारी देते हुए सोनपुर एसडीओ कुमार निशांत विवेक ने यह भी बताया कि प्रथम पाली में 18 अनुपस्थित रहे जबकि द्वितीय पाली में 14 अनुपस्थित रहे ।प्रथम पाली में 2025 परीक्षार्थी परीक्षा दी जबकि द्वितीय पाली में 788 परीक्षार्थी परीक्षा दी है। एसडीओ कुमार निशांत विवेक ने बताया कि दूसरे दिन परीक्षा शांतिपूर्ण रही।

सोनपुर में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमे शिशु संघ उच्च विद्यालय, रामसुंदर दास महिला कॉलेज, पहाड़ी चक गर्ल्स स्कूल, पीआर कॉलेज,शिव दुलारी हाई स्कूल, एसपीएस सेमीनरी स्कूल में परीक्षार्थियों ने प्रथम पाली में मैथ जबकि द्वितीय पाली में राजनीतिक शास्त्र के परीक्षा दी है । सभी परीक्षा केदो पर शांतिपूर्ण तरीके से शुक्रवार के परीक्षा संपन्न हुआ ।

बतादे कि रेलवे ढाला व सड़क मार्ग जाम होने के कारण समयानुसार से 2 मिंट परीक्षा केंद्र पर देर से आने वाली छात्राओं व अभिवावकों को काफी मिन्नतें के बाद प्रवेश की अनुमति दी गई । उक्त बात के जनकारी परीक्षार्थी के अभिवावकों ने दी । दूसरी ओर एसडीओ कुमार निशांत विवेक, एसडीपीओ नवल किशोर समेत स्थानीय प्रशासन लगातार शांतिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने को लेकर 6 परीक्षा केंद्रों का मुआयना करते रहे। दूसरी ओर पहली पाली में मैथ की परीक्षा देकर निकली कई छात्राएं ने कठिन सवाल रहने की बात बताई। आज शनिवार को प्रथम पाली में फिजिक्स जब कि दुतीय पाली में भुगोल व विजनेश स्टरडीज के परीक्षा होगी ।