Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar News-कपड़ा व्यवसायी से हथियार के बल पर लूट लिए चालीस हजार रुपए 
  • Bihar News
  • Breaking News

Bihar News-कपड़ा व्यवसायी से हथियार के बल पर लूट लिए चालीस हजार रुपए 

जनवाद टाइम्स 17 March 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Bihar News- Forty thousand rupees looted from a cloth merchant at gunpoint

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /राजापाकर ।

राजापाकर। राजापाकर थाना क्षेत्र के राजापाकर से भाथादासी गांव जाने वाली सड़क पर सैदपुर मोड़ से लगभग 300 मीटर की दूरी पर बाइक सवार तीन अपराधियों ने गुरुवार की रात्रि भाथादासी निवासी कपड़ा व्यवसायी रंजीत कुमार से हथियार दिखाकर ₹40000 नगद, एक मोबाइल फोन एवं पर्स लूट लिया एवं लूटने के बाद बाइक घुमाकर सैदपुर की ओर भाग गया।

IMG 20250316 WA0109

लूट की घटना के बाद कपड़ा व्यवसायी रंजीत कुमार ग्रामीणों के साथ राजापाकर थाना पहुंचे एवं घटना की जानकारी थाना प्रभारी वीणा कुमारी को दी। थाना प्रभारी ने मामले में त्वरित जांच की बात कही जिसके बाद सभी लोग घर लौट गए। शुक्रवार की सुबह इस मामले में रंजीत कुमार ने राजापाकर थाना में लिखित आवेदन देकर थाना प्रभारी से मामले की जांच कर दोषियों पर उचित करवाई की मांग की है। आवेदन में कहा गया की वह राजापाकर थाना क्षेत्र के भुवनेश्वर चौक पर स्थित अपने कपड़े की दुकान बेबी वस्त्रालय को लॉक कर गुरुवार की रात 9 बजे अपने घर के लिए निकला था। घर जाने वाले रास्ते में सैदपुर मोड़ से लगभग 300 मीटर आगे अपाचे बाइक पर सवार तीन लोगों ने ओवरटेक कर उसके बाइक को रोका। तीनों चेहरे को नकाब से ढक रखा था । एक ने कनपटी पर कट्टा तान दिया और थैले में रखा बिक्री का चालीस हजार रुपए कैश, तथा पॉकेट से मोबाइल फोन एवं पर्स निकाल लिया। पर्स में डेबिट कार्ड, पैन कार्ड, आधारकार्ड एवं अन्य जरूरी कागजात थे ।

Bihar News- Forty thousand rupees looted from a cloth merchant at gunpoint जानकारी के अनुसार इस घटना के एक दिन पूर्व बुधवार की रात्रि तेल मिल के संचालक भरत साह के साथ भी राजापाकर भलुई रोड में दरगाह के पास अपाचे बाइक सवार अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। लगातार दो दिनों में दो लूट की घटना से राजापाकर के दुकानदार में डर का माहौल है। थाना प्रभारी वीणा कुमारी से इस मामले में पूछे जाने पर बताया की लूट की घटना के बारे में लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है मामले की जांच की जा रही है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News-राजापाकर– कट्टा के साथ।दो युवक गिरफ्तार
Next: Agra News : OYOकंपनी ने होटल संचालकों के साथ की जलसाजी के आरोप

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d